{"_id":"5c7fff9abdec2214586c257d","slug":"161551892378-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन क्विंटल खराब मिठाइयों को मौके पर किया नष्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोहरीघाट ब्लॉक के रसूलपुर के एक मिठाई की गोदाम पर बुधवार को मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में टीम ने छापेमारी की। इस दौरान गोदाम से तीन क्विंटल से ज्यादा खराब मिठाईयां मिलीं। टीम ने मिठाईयों को नष्ट करा दिया। खाद्य विभाग की इस कार्रवाई के रसूलुपर के दुकानदारों में हड़कंप मचा था। मिलावटी मिठाइयों की शिकायत पर बुधवार को मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरके दीक्षित के नेतृत्व में टीम रसूलपुर पहुंची। जहां टीम मुरली गुप्ता पुत्र अशोक गुप्ता के मिठाई निर्माण कारखाने में पहुंची। इस दौरान टीम को कारखाने में डेढ़ क्विंटल छेना तथा डेढ़ क्विटंल लड्डू खराब मिला। वहीं मिलावटी मिठाई का 50 किलो आरारोट बरामद हुआ। टीम ने खराब मिठाईयों को अपने सामने नष्ट कराने के साथ गोदाम से छेना और आरारोट के सैंपल भी भरे। कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार यादव, जयहिंद राम, बिंदु पांडेय सहित अन्य मौजूद रहे। कार्रवाई के बाबत जिला अभिहित अधिकारी एसके त्रिपाठी ने बताया कि विभाग को मिलावटी मिठाइयों की शिकायतें मिल रहीं थीं। इसको देखते हुए ही यह छापेमारी की गई है। दुकान में जो भी खराब मिठाइयां मिली उन्हें मौके पर ही नष्ट कर दिया गया है। साथ ही दुकानदार को हिदायत दी गई है कि वह अच्छी और गुणवत्तायुक्त मिठाइयां बेचें। कार्रवाई में करीब तीन क्विंटल खराब मिठाइयों को नष्ट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।