फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   बाइक और असलहें संग दो गिरफ्तार

बाइक और असलहें संग दो गिरफ्तार

Sat, 16 Jun 2018 12:07 AM IST
Updated Sat, 16 Jun 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
बाइक और असलहें संग दो गिरफ्तार
मऊ। सरायलखंसी थाने की पुलिस ने गुरुवार की रात को चोरी की बाइक और तमंचा कारतूस के साथ दो बदमाशों को पकड़ा। पुलिस के अनुसार गुरुवार की रात पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि एक बाइक पर सवार दो बदमाश जा रहे हैं। पुलिस ने भैसहीं नदी पुलिया के पास घेराबदी की। पुलिस ने बाइक को रुकने का इशारा किया। लेकिन बाइक सवार बाइक भगाने लगा और पीछे बैठे युवक ने पुलिस पर फायरिंग की। तभी बाइक स्लीप कर गई। पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। पकड़े गये व्यक्तियों के पास से चोरी की अपाची बाइक के साथ तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों में सुरेंद्र यादव पुत्र मुन्ना यादव सरायलखंसी थाने के बबुआपुर गांव का निवासी तथा दूसरा विजय यादव पुत्र रामकवल यादव गाजीपुर जिले के दुल्लहपुर थाने के निवासी मटुकपुर का निवासी है। पुलिस के अनुसार बरामद बाइक गाजीपुर जिले से चुराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed