फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   प्रेमी संग मिलकर पति को पीटा

प्रेमी संग मिलकर पति को पीटा

Sun, 26 May 2019 11:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2019 11:11 PM IST
विज्ञापन
प्रेमी संग मिलकर पति को पीटा
कोपागंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा चिश्तीपुर में रविवार की दोपहर प्रेमी से मिलने से मना करने पर पत्नी ने प्रेमी व उसके दोस्तों संग मिलकर पति की पिटाई कर दी। बीचबचाव करने गए पड़ोस के वृद्ध को भी मनबढ़ों ने मारपीट कर घायल कर दिया। ग्रामीणों की सूचना पर जब तक पुलिस पहुंची तब तक हमलावर प्रेमी व उसके साथी फरार हो गए। घायलों का इलाज सीएचसी में कराया गया। उधर, घायलों ने पुलिस को तहरीर दे दी है। हालांकि पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया था। गांव में घटना को लेकर चर्चाएं होती रहीं।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, गांव की एक शादीशुदा महिला के घर पर कुछ युवकों का आना जाना रहता है। महिला का पति इसका विरोध करता है। लेकिन पत्नी उसे झिड़क कर चुप करा देती। रविवार को दोपहर में महिला के घर वही युवक आया और उससे बातें करने लगा। पति ने विरोध किया तो पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर उसे पीट दिया। इस दौरान प्रेमी ने फोन कर अपने कुछ साथियों को भी बुला लिया। सभी ने मिलकर युवक को बेरहमी से पीटा। युवक की चीख पुकारा सुनकर 65 वर्षीय पड़ोसी उसे बचाने आए तो मनबढ़ों ने उसको भी पीट दिया। जिससे वृद्ध भी घायल हो गया। मामला बढ़ता देख पड़ोसियों पुलिस ने मौके पर घटना की विस्तृत जानकारी ली। घायलों का सीएचसी में उपचार किया गया। इस मामले में दोनों घायलों ने पुलिस को तहरीर दी है। सीओ घोसी नंदलाल ने ऐसी किसी घटना के प्रति अनभिज्ञता जताई। कहा यदि पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर आती है तो उसके मुताबिक पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed