फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   दहेज के लिए महिला को जलाकर मार डाला

दहेज के लिए महिला को जलाकर मार डाला

Fri, 24 May 2019 10:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2019 10:23 PM IST
विज्ञापन
दहेज के लिए महिला को जलाकर मार डाला
थाना क्षेत्र के भीमहर गांव निवासिनी एक विवाहित को ससुरालियों ने जलाकर मार डाला। दस दिन पहले जली अवस्था में उसे वाराणसी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान तीन दिन पहले उसकी मौत हो गई। मृतका के पिता ने पुलिस को दी गई तहरीर में ससुरालियों द्वारा बेटी को दहेज के लिए जला कर मारने का आरोप लगाया है। पुलिस ने गुरुवार की देर रात पति, सास ससुर और देवर पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। हालांकि अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, मधुबन थाना क्षेत्र के गुरुम्हां गांव निवासी रविंद्र शर्मा पुत्र रामसेवक की बेटी रीता की शादी चार साल पहले भीमहर गांव निवासी हरिकेश पुत्र मुुन्ना के साथ हुई थी। ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर रीता को प्रताड़ित करते थे।13 मई को रीता संदिग्धवस्था में गंभीर रूप से जल गई। आरोप है कि उसे दहेज का विरोध करने पर ससुराल वालों ने मिट्टी का तेल छिडक कर जलाकर मार डालने का प्रयास किया। झुलसी महिला को पहले जिला अस्पताल और बाद में बनारस के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं पर इलाज के दौरान 22 मई को रीता की मौत हो गई। मृतका के शव का पोस्टमार्टम वाराणसी में ही कराया गया और उसके बाद ससुराल वालों ने मायके वालों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार कर दिया। 23 मई को मृतका के पिता ने पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी पति हरिकेश, सास रेवती, ससुर मुन्ना और देवर राकेश के विरुद्ध दहेज हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। एएसपी एसके श्रीवास्तव का कहना है कि तहरीर के आधार पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर विवेचना कर रही है। मृतका के तीन और एक साल के दो बेटे हैं जो अपने दादा दादी के पास हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed