{"_id":"5bec6f24bdec22694623e12d","slug":"151542221604-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकराई, तीन जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकराई, तीन जख्मी
Updated Thu, 15 Nov 2018 02:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिरैयाकोट। थाना क्षेत्र के आजमगढ़-गाजीपुर मार्ग के समीप सरौंदा मोड़ पर लगे एक बिजली खंभे से बुधवार की भोर में एक अनियंत्रित बाइक टकरा गई। इससे बाइक पर सवार तीन युवक घायल हो गए। पुलिस ने तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से एक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
रानीपुर क्षेत्र के खीरीया गांव निवासी इजहार (20) पुत्र सुल्तान पिछले कई साल से आजमगढ़ के थाना जहानागंज के बरही गांव अपने ननिहाल मे रहता है। बुधवार की सुबह वह अपने दो साथी राजा (18) पुत्र रामनाथ और मुकद्दर (18) पुत्र रमजान के साथ अपने गांव खीरीया आ रहा था। अभी वह चिरैयाकोट कस्बे के सरौंदा मोड़ के पास पहुंचा कि मोड़ पर बाइक को मोड़ने के दौरान तेज रफ्तार होने से बाइक बेकाबू होकर मोड़ पर लगे बिजली खंभे से टकरा गई। जिससे बाइक पर सवार इजहार, राजा और मुकद्दर घायल हो गए। लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने तीनों घायलों को चिरैयाकोट पीएचसी में लाकर भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने इजहार को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।