{"_id":"5b2be90a4f1c1bb0318b80ef","slug":"151529604362-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हाल में अधेड़ की मौत, पत्नी ने लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध हाल में अधेड़ की मौत, पत्नी ने लगाया हत्या का आरोप
Updated Thu, 21 Jun 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के मीरपुर मदरही गांव के सिवान स्थित बागीचे में गुरुवार की शाम अधेड़ की लाश मिलने पर सनसनी फैल गई। शव की शिनाख्त होने पर परिजनों को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची मृतक की पत्नी ने पति की हत्या किए जाने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एएसपी की मानें तोपोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के कारण की जानकारी होगी।
अमरजीत सिंह 58 मधुबन थाना क्षेत्र के कुंडा शरीफ गांव का निवासी था, बताया जाता है अमरजीत को भजन र्कीतन करने का बहुत शौक था। इस दौरान गुरुवार को वह अपने मित्र जर्नादन पांडेय के साथ पड़ोसी गांव मीरपुर मदरही निवासी कमलेश चौहान के घर आयोजित हरिर्कीतन में भाग लेने चले गए। हरिर्कीतन समाप्त हुआ तो जनार्दन और अमरजीत ने रास्ते में कही पर शराब पी। जनार्दन तो वहां से मुकदमें की पैरवी करने के नाम पर निकल गए। जबकि अमरजीत गांव निवासी एक चौहान परिवार के बैठके में जाकर चारपाई पर सो गए। देर शाम चार बजे तक जब अमरजीत नहीं जगे तो चौहान परिवार ने उन्हे जगाया। इस दौरान वो मर चुके थे। चौहान परिवार के लोग काफी भयभीत हो गए। घर के लोगों ने अमरजीत के शव को गांव के बाहर सिवान में के बागीचे में रख दिया। साथ ही 100 डायल पर सूचना दी और घर में ताला बंद कर फरार हो गए। रोते बिलखते मौके पर पहुंची पत्नी अनूसुइया ने पति की हत्या का आरोप लगाया। बताया कि पीएम रिपोर्ट में मौत का कारण जो भी आएगा, उसी आधार पर वह रिपोर्ट दर्ज कराएंगी।
अपर पुलिस अधीक्षक एसके श्रीवास्तव ने बताया कि आरोप के आधार पर शव का पीएम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस किस तरह की कार्रवाई करनी है, इसका निर्णय लेगी। अमरजीत के परिवार में पत्नी और एक पुत्री रागिनी है। उधर, कमलेश ने अमरजीत को संकीर्तन में न बुलाने की बात कही। जबकि बेटी रागिनी ने कहा कि पिता के शव को देख उसने ही 100 नंबर पर फोन किया था।