फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   आग से झुलसकर विवाहिता की मौत

आग से झुलसकर विवाहिता की मौत

Wed, 22 Nov 2017 11:06 PM IST
Updated Wed, 22 Nov 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
आग से झुलसकर विवाहिता की मौत
मऊ। सरायलखंसी थाने के हासपुर दलित बस्ती में बुधवार की शाम पांच बजे के करीब विवाहिता ने संदिग्ध कारणों से आग लगाकर आत्महत्या कर लिया। हालांकि परिवार के लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया। लेकिन सफलता नहीं मिली। सरायलखंसी थाने के हांसपुर गांव निवासी सुनील राम की शादी बीते माह 28 अक्तूबर को धर्मशीला 26 से हुई थी। विवाह के बाद सुनील दिल्ली चला गया। इसबीच धर्मशीला अपने सास ससुर और देवर के साथ घर पर रह रही थी। बुधवार की शाम को पांच बजे के करीब धर्मशीला ने अज्ञात कारणों से आग लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना के समय परिवार के सदस्यों में सास ससुर घर के बाहर मौजूद थे। आग लगने पर विवाहिता की चीख पुकार सुनकर उन्हें घटना की जानकारी हुई। इस दौरान दरवाजा तोड़कर विवाहिता को बचाने का प्रयास किया गया। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। धर्मशीला के आत्महत्या करने के कारण की जानकारी नहीं हो सकी। हालांकि उसके मायके वालों को इसकी सूचना दे दी गई थी। मायके वाले अभी मौके पर नहीं पहुंचे थे। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। मृतका का मायका गाजीपुर जिले केे मुहम्मदाबाद थाने के जफरपुर गांव में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed