{"_id":"5ccf27afbdec22071d1bdc55","slug":"141557079983-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगल में पेड़ से लटकता पाया गया अज्ञात वृद्ध का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जंगल में पेड़ से लटकता पाया गया अज्ञात वृद्ध का शव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मधुबन थाना क्षेत्र के गुरुम्हा जंगल में रविवार शाम चार बजे एक 60 वर्षीय वृद्ध का शव अकोल्ह के पेड़ से लटकता मिला। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। घटना की सूचना मिलते ही सीओ श्वेता आशुतोष ओझा ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। गुरूम्हा, ढिलईफिरोजपुर सहित आस पास के गांवों की महिलाएं जंगल में लकड़ी काटने गई थीं। वहां अकोल्ह के पेड़ से एक वृद्ध को रस्सी के सहारे लटकता देख महिलाओं ने शोर मचाया। शोर सुनकर काफी लोग मौके पर पहुंच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मृतक के पैर पर खरोंच के निशान देखे गए। नीचे जमीन पर एक झोले में चादर ,लुंगी एवं एक जोड़ी चप्पल देखी गई। घटना की जानकारी होते ही सीओ श्वेता आशुतोष एवं प्रभारी निरीक्षक कुमुद शेखर सिंह मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुट गए। पुलिस ने मृतक का शव नीचे उतवाया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। इस मामले में एएसपी एसके श्रीवास्तव का कहना था कि पुलिस का कहना था कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्म हत्या का प्रतीत हो रहा है। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद वास्तविकता का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।