{"_id":"5ae360ef4f1c1b360b8b6ed7","slug":"131524850927-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति समेत छ: पर दहेज उत्पीड़न का केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति समेत छ: पर दहेज उत्पीड़न का केस
Updated Fri, 27 Apr 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के मिश्रौली गांव निवासिनी संजू चौहान पुत्री स्व. राजकिशोर चौहान ने शुक्रवार को कोतवाली में पति सहित छ: लोगों के खिलाफ धोखे से शादी करने और दहेज उत्पीड़न के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है।
दर्ज मुकदमे के अनुसार, गांव के प्रधान प्रतिनिधि एकबाल अहमद ने धोखे से गांव निवासी अपने ड्राइवर उपेंद्र चौहान पुत्र लालमुनी से 27 जुलाई 2017 को उसकी शादी कराया । शादी के कुछ दिनों तक सब कुछ ठीक रहा , लेकिन एक माह बाद प्रधान प्रतिनिधि के बहकावे आकर उसका पति उपेंद्र चौहान, ससुर लाल मुनी, सास सुराती देवी और देवर प्रदुम्न , राजू पिता से दो लाख रुपये और एक बाइक की मांग करने के लिए दवाब बनाने लगे। विरोध करने पर उसे पति और ससुवल पक्ष के लोगों ने मारपीट कर 19 फरवरी 2018 को घर से बाहर निकाल दिया। इस पर उसके द्वारा 100 डायल को सूचना देने पर पुलिस भी पहुंची थी, लेकिन प्रधान के प्रभाव के चलते पुलिस ने उसे ही भगा दिया। पुलिस ने विवाहिता की तहरीर पर पति सहित कुल छ: लोगों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।