फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   ताला तोड़ चोरों ने उड़ाया नगदी और कीमती सामान

ताला तोड़ चोरों ने उड़ाया नगदी और कीमती सामान

Tue, 26 Sep 2017 11:43 PM IST
Updated Tue, 26 Sep 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
ताला तोड़ चोरों ने उड़ाया नगदी और कीमती सामान
मऊ। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के गालिबपुर गांव निवासी एक व्यक्ति के मकान का ताला तोड़ चोरों ने अंदर रखा कीमती सामान के साथ 30 हजार रुपया नगद चुरा लिया। घटना के समय परिवार के लोग बाहर थे। वापस लौटने पर गृहस्वामी को इस घटना की जानकारी हुई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने थाने में सोमवार को अज्ञात चोरों के विरुद्घ रिपोर्ट दर्ज किया।
विज्ञापन

रिपोर्ट दर्ज कराने वाला अजीत प्रताप सिंह सरायलखंसी थाना क्षेत्र के गालिबपुर गांव का निवासी है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि बीते 16 से 23 सितंबर तक वह पूरे परिवार के साथ बाहर गया था। इस दरम्यान चोरों ने उसके घर के दरवाजे में बंद ताले को तोड़ चोरी की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित के अनुसार चोर उसके घर से तीस हजार रुपया नगदी, करीब एक लाख रुपये मूल्य का आभूषण और कीमती सामान चुराकर ले जाने में सफल रहें। घर लौटने पर पीड़ित को चोरी की घटना की जानकारी हुई। इस पर उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस सोमवार को पीड़ित के घर पहुंच मौका मुआयना की। साथ ही साथ सोमवार को रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed