मधुबन थाना क्षेत्र के एक दर्जन गांवों के ग्राम प्रधान बुधवार को दुबारी पुलिस चौकी पहुंचे और जमकर हंगामा किया। ग्राम प्रधानों का आरोप था कि दुबारी पुलिस द्वारा मारपीट के मामले में फर्जी रूप से नेवादा गोपालपुर गांव के प्रधानपति के विरुद्ध जानबूझ कर मुकदमा दर्ज कर लिया।
नेवादा गोपालपुर गांव निवासी ग्राम प्रधान पूूनम तिवारी के पति अमित तिवारी ने आरोप लगाया कि 4 मार्च को गांव में दो लोगों के बीच विवाद हुआ था। इस विवाद पर पहुंची पुलिस ने ग्राम प्रधान पति के खिलाफ भी मारपीट करने का मुकदमा दर्ज कर दिया। जबकि प्रधानपति का कहना है कि वो मारपीट के समय गांव से बाहर जिला मुख्यालय अपने बेटे का इलाज कराने गए हुए थे। बुधवार को ग्राम प्रधानपति के पक्ष में ग्राम प्रधान कुंवर श्याम नारायण सिंह, लाला यादव, गया यादव, सुर्यभान यादव, जगदीश सहित अन्य ग्राम प्रधान दुबारी पुलिस चौकी पहुंचे। और फर्जी नाम डालने पर आपत्ती की। जहां चौकी प्रभारी के आश्वासन के बाद ग्राम प्रधान वापस लौट गए।