फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   एक पिस्टल और पांच तमंचों के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

एक पिस्टल और पांच तमंचों के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Sun, 24 Feb 2019 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Feb 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
एक पिस्टल और पांच तमंचों के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
रानीपुर। थाने की पुलिस और स्वाट टीम ने शुक्रवार की रात संयुक्त रुप से घेरेबंदी कर नगपुर गांव के पास से दो अंतरजनपदीय असलहा तस्करों को दबोचा। इस दौरान एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा। गिरफ्तार बदमाशों के पास से एक पिस्टल और पांच तमंचा के साथ दो कारतूस बरामद हुआ। पकड़े गए तस्करों में एक मऊ तथा दूसरा आजमगढ़ जिले का रहने वाला है। घटना का खुलासा सीओ मुहम्मदाबाद गोहना राजकुमार ने किया।
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि मुखबिर से जानकारी मिलने पर पुलिस ने नगपुर पुलिया के पास घेराबंदी किया तो इसी दौरान दो युवक पैदल ही आते हुए दिखे। पुलिस ने उन्हें रोका तो एक अंधेरे का लाभ लेकर भाग गया। जबकि दो को पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने इनकी तलाशी ली तो इनके पास से एक पिस्टल, 315 बोर के चार तमंचे, 12 बोर का एक तमंचा तथा दो कारतूस बरामद हुआ। सीओ ने बताया कि सत्यप्रकाश सिंह पुत्र स्व. उमाशंकर सिंह मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली के कयामपुर का रहने वाला है। जबकि संदीप कुमार पुत्र निरंजन लाल आजमगढ़ जिले के गंभीरपुर थाना क्षेत्र के अमौड़ का निवासी है। सीओ ने बताया कि पूछताछ के दौरान इन तस्करों ने बताया कि ये असलहे आजमगढ़ के बह्मौर से खरीद कर लाए जाते हैं और इन्हें अन्य लोगों को सप्लाई किए जाते हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम को पांच हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed