{"_id":"5c04068ebdec22417217dded","slug":"121543767694-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंतगबाजी को लेकर दो युवकों में विवाद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंतगबाजी को लेकर दो युवकों में विवाद
Updated Sun, 02 Dec 2018 09:55 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन। थाना क्षेत्र के ढिलई फिरोजपुर में शनिवार की शाम पंतगबाजी के विवाद में दो युवक आपस में भिड़ गए। इस घटना में एक युवक ने दूसरे युवक पर ब्लेड से हमला कर घायल कर दिया। घटना के बाद परिजनों ने घायल युवक को सीएचसी में भर्ती कराया। पीड़ित युवक के परिजनों ने देर शाम तक थाने में तहरीर नहीं दी।
मधुबन थाना क्षेत्र के ढिलई फिरोजपुर गांव निवासी अफजाल (17) पुत्र मोहिउद्दीन और सलेमपुर निवासी एक युवक शनिवार की शाम 5 बजे पतंग उड़ा रहे थे। इसी बीच अचानक दोनों में पतंग उड़ाने को लेकर कहासुनी हो गई। जिस पर दूसरा युवक चला गया। करीब साढ़े 7 बजे अपने घर के बाहर खड़े अफजाल पर ब्लेड से हमला कर दिया। ब्लेड के हमले से अफजाल के चेेहरा घायल हो गया, घटना के बाद परिजन उसे आनन-फानन में फतहपुर मंडाव सीएचसी लेकर पहुंचे। वहां उसका उपचार चल रहा है। खबर लिखे जाने तक अफजाल के परिजनों ने थाने में कोई तहरीर नहीं दी है।