फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   आशा बहु संगनी भर्ती मामले में मेरा नहीं है कोई लेना देना

आशा बहु संगनी भर्ती मामले में मेरा नहीं है कोई लेना देना

Wed, 21 Nov 2018 10:11 PM IST
Updated Wed, 21 Nov 2018 10:11 PM IST
विज्ञापन
आशा बहु संगनी भर्ती मामले में मेरा नहीं है कोई लेना देना
रानीपुर ब्लाक क्षेत्र में आशा बहु संगनी भर्ती प्रक्रिया में हुए गोलमाल की खबर प्रकाशित होने पर एनआरएचएम के जिला कार्यक्रम मैनेजर रविंद्र नाथ ने कहा कि इस मामले से उनका कोई लेना देना नहीं है। ना ही वो इस भर्ती के लिए गठित की गई किसी कमेटी में शामिल रहें। रविंद्र नाथ ने स्पष्ट किया कि एनआरएचएम से डीसीपीएम (जिला सामुदायिक प्रक्रिया प्रबंधक) पद पर आसीन संतोष सिंह कमेटी में थे। ऐसे में शिकायतकर्ता ने गलत तरीके से उनके पद को इंगित करते हुए मंडलायुक्त से शिकायत किया। बताते चले मुंशीपुरा मुहल्ला निवासी संजीव उपाध्याय ने अपने रिश्तेदार का आशा बहु संगीनी पद पर नियुक्ति कराने के लिए सुविधा शुल्क दिया था। रुपया देने के बाद भी जब उनके रिश्तेदार की नियुक्ति नहीं हुई तो उन्हों ने इसकी शिकायत मंडलायुक्त से किया। मंडलायुक्त ने इस मामले की जांच कराने के लिए जिलाधिकारी मऊ को भेजा है। संपर्क करने पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. सतीश चंद्र ने बताया था कि संजीव उपाध्याय के अलावा अन्य कई लोगों ने सामुहिक रुप से नियुक्ति में गड़बड़ी होंने की शिकायत किया है। ऐसे में मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed