{"_id":"5b955ed0867a557f565e43bc","slug":"121536515792-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत
Updated Mon, 24 Sep 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनार। मूर्ति की खरीददारी कर साथियों के साथ शनिवार की रात वापस घर जा रहे युवा व्यापारी की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गयी। गोरखपुर जिला से 4-5 की संख्या में युवा व्यापारी दीपावली के अवसर पर मूर्ति बिक्री करने के लिए चुनार की निर्मित लक्ष्मी गणेश की मूर्ति की खरीददारी करने शनिवार की दोपहर आये थे और देर रात तक मूर्ति की खरीददारी कर घर वापस जाने के लिए बस स्टैंड वाहन पकड़ने के लिए जा रहे थे।
व्यापारी जल्दबाजी के चक्कर में मुख्य मार्ग से बस स्टैंड न जाकर शार्टकट रास्ता अपनाते हुए रेलवे लाइन पार कर रहे थे कि रात लगभग एक बजे अचानक उन्हें डाउन लाइन पर आ रही राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन दिखाई पड़ी, साथ के सभी युवक दौड़कर लाइन पार कर गये जबकि बरगदवा गांव निवासी सूरज कुमार (20)पुत्र रामदरस लाइन पार नही कर पाया और ट्रेन के चपेट में आने से उसकी मौत हो गयी। मौके पर पहुंची जीआरपी ने परिजनों को घटना की सूचना दिया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।