फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   बिजली बिल बकायेदारों पर कराई गई एफआईआर

बिजली बिल बकायेदारों पर कराई गई एफआईआर

Fri, 30 Nov 2018 12:23 AM IST
Updated Fri, 30 Nov 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
बिजली बिल बकायेदारों पर कराई गई एफआईआर

विज्ञापन
मऊ। बिजली बिल के बकाएदारों के खिलाफ बिजली विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। विद्युत वितरण खंड प्रथम क्षेत्र में तीन बकायेदारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। जबकि 12 बकाएदार उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटवाया गया। बता दें कि जनपद इस समय प्रदेश में बिजली के बड़े बकायेदारों की श्रेणी में टॉप टेन में आ गया है। इसके बाद अधिकारियों द्वारा बिजली बकायेदारों के खिलाफ कड़ा कदम उठाना शुरू कर दिया गया है। इस संबंध में उपखंड अधिकारी आरके रावत ने बताया कि नगर के वीरेंद्र चक्रवात सहादतपुरा, जीरा यादव निजामुद्दीनपुरा, सुनीता सिंह परदहा मिल रोड के खिलाफ संबंधित थानों में 138 बी के तहत एफआईआर दर्ज कराई गई। वही नगर के ही रूपा केडिया, दीप्ति सिंह, उर्मिला देवी, देवदत्त गुप्ता, नीलम देवी, पवन कुमार तुलस्यान, अर्चना वर्मा भीटी, मुल्तानी पत्नी यास्मीन मुगलपुरा, मुर्तुजा शांति कटरा, रोमा पत्नी संतोष कुमार मुगलपुरा, इसहाक मुगलपुरा, अर्जुन सिंह निजामुद्दीन पुरा के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बिजली बिल बकाया पर कनेक्शन कटवाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed