{"_id":"5bfecb10bdec2241ad18ae5a","slug":"11543424784-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जीवाड़ा की खबर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फर्जीवाड़ा की खबर
Updated Wed, 28 Nov 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की मशहूर आनलाइन कंपनी फिल्पकार्ट के नाम पर जिले की मधुबन थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला से जालसाजों ने 4लाख 22 हजार रुपए का फर्जीवाड़ा कर डाला। बुधवार को पीड़ित महिला ने इसकी शिकायत एसपी ललित कुमार सिंह को प्रार्थना पत्र सौंपकर किया।
मधुबन थाना क्षेत्र के लउवाडीह गांव निवासी सुधा यती पत्नी अशोक यती ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि फिल्पकार्ट के नाम से उनकी मोबाइल पर 20 अक्टूबर को फोन पर लकी ड्रा निकलने की सूचना आई। फोन करने वाले ने इसके लिए 6500 रुपया जमा करने की बात कही। उसके बाद सुधा ने पैसा जमा किया। फिर दो दिन बाद दोबारा दूसरे नंबर से कार निकलने की बात कहकर 14 हजार रुपया जालसाजो ने रजिस्ट्रेशन के नाम पर मंगवाया। ऐसा करते हुए जालसाजों ने कई मोबाइल फोन से फोन कर 10 दिनों में विभिन्न खातों में 4 लाख रुपया मंगा लिया। सुधा ने बताया कि उन्हें जब शक हुआ तो उन्होंने पैसा देने की बात कही इसके बाद फिर पैसा वापस करने की बात कहकर जालसाजो ने दोबारा 22 हजार रुपया एकाउंट में मंगवाया। एसपी ललित कुमार सिंह को सुधा ने बताया कि उसके पति बैकांक रहते हैं। सुधा ने एसपी से मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग किया।