{"_id":"5a1466dc4f1c1b59678bd4ca","slug":"11511286492-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गायब किशोरी का हत्या कर फेंका मिला क्षत विक्षत मिला शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गायब किशोरी का हत्या कर फेंका मिला क्षत विक्षत मिला शव
Updated Tue, 21 Nov 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मधुबन। तीन दिन पूर्व लकड़ी बीनने गई एक बारह वर्षीय किशोरी का शव सोमवार को झाड़ में क्षत विक्षत हालत में मिला। किशोरी के परिजनों ने शव की शिनाख्त की। पुलिस की देर से की गई कार्रवाई से पीड़ित के परिजन काफी नाराज थे। शव को उठाने में परिजनों के विरोध के कारण पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही खुलासा होगा।
थाना क्षेत्र के निवासी कृपाशंकर गोंड़ की पुत्री निगम गोंड़ शनिवार की शाम अपने गांव से ढाई तीन किलोमीटर दूर घाघरा के किनारे अपने खेत की निगरानी करने अपनी मां के साथ गई थी। दो बजे लगभग वह मंडई से थोड़ी दूर झुरमुट में लकड़ी बीनने के लिए गई थी लेकिन काफी देर तक वह नहीं लौटकर आई। उसकी मां को उसके न आने पर चिंता हुई तो वह काफी आवाज लगाती और खोजती रही लेकिन तब तक काफी रात हो गई। घर आकर उसने सारी बात बताई तो परिजनों ने उसके अपहरण की तहरीर दी। हालांकि पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया था।
बताते हैं कि सोमवार को दोपहर के बाद गांव के कुछ लोग नदी के तरफ भैंस चराने के लिए गए तो वहां किशोरी का शव पड़ा था। शव देखकर शोर मचाने पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त की। शव को जंगली पशुओं द्वारा भी काफी क्षत विक्षत कर दिया गया था। घर वालों कि माने तो सूचना के बावजूद पुलिस ने लड़की को खोजने में तत्परता नहीं दिखाई। ग्रामीणों में हो रही चर्चाओं की माने तो जहां लड़की का क्षत विक्षत शव मिला है वहां से कुछ दूरी पर ही एक अवैध शराब की भट्ठी चलती है। उसमें से कुछ शरारती तत्वों द्वारा बलात्कार करने के बाद घटना को अंजाम दिये जाने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
सीओ श्वेता आशुतोष ओझा ने कहा कि शव क्षत विक्षत है। अभी कुछ कहना जल्दबाजी है पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा। पुलिस सभी पहलुओं पर तफ्तीश कर रहे हैं।