{"_id":"5bc62bb5bdec2269525f891c","slug":"101539713973-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में दूधिए की मौत, लगाया जाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में दूधिए की मौत, लगाया जाम
Updated Tue, 16 Oct 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिरैयाकोट। आजमगढ़ गाजीपुर मार्ग पर मंगलवार को दोपहर डेढ़ बजे ट्रक की चपेट में आकर साइकिल सवार दूधिए की मौत हो गई। घटना से गुस्साए बाजारवासियों ने थाना गेट के सामने गाजीपुर-आजमगढ़ मार्ग पर जाम लगा दिया। घटना के बाद पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया। आधा घंटा बाद पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाबुझा कर जाम खत्म कराया। इस दौरान मुख्य मार्ग पर आवागमन बाधित रहा।
आजमगढ़ जनपद के जहानागंज थाना क्षेत्र के मोलनापुर गांव निवासी श्यामदेव यादव (70) पुत्र स्व. रामनाथ यादव अपने घर से बाल्टे में दूध लेकर चिरैयाकोट बाजार में बेचने जा रहा था। आजमगढ़-गाजीपुर मार्ग स्थित यूनियन बैंक शाखा के सामने पीछे से आजमगढ़ की तरफ से गाजीपुर की तरफ जा रहे एक सरिया लदे ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में और चालक को हिरासत में ले लिया। ट्रक चालक सेंचू यादव पुत्र रामविलास जौनपुर जिले के केराकत थाना क्षेत्र का रहने वाला है। इधर हादसे में दूधिये की मौत से नाराज बाजार वासियों ने थाने के गेट के सामने जाम लगा दिया। पुलिस ने जाम लगाने वालों को समझाने का प्रयास किया लेकिन जाम कराने वाले मृतक के परिजनों को पर्याप्त मुआवजा देने की मांग कर रहे थे। जाम लगाने वाले उच्चाधिकारियों को बुलाने की मांग करने लगे। इस बीच मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाल, रानीपुर थानाध्यक्ष मय फोर्स मौके पर पहुंचे और जामकर्ताओं को समझाया। उनके न मानने पर पुलिस ने सख्ती करते हुए लाठिया भांज कर उन्हें खदेड़ दिया। तब जाकर मुख्य मार्ग पर आवागमन सुचारु हो सका। उधर, मृतक के भतीजे रामायन यादव की तहरीर पर पुलिस ने ट्रक चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। सीओ आलोक कुमार जायसवाल का कहना है कि चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर पुलिस कार्रवाई कर रही है।