फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   पिछला दरवाजा तोड़कर मकान से तीन लाख से अधिक की चोरी

पिछला दरवाजा तोड़कर मकान से तीन लाख से अधिक की चोरी

Sat, 07 Jul 2018 12:12 AM IST
Updated Sat, 07 Jul 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
पिछला दरवाजा तोड़कर मकान से तीन लाख से अधिक की चोरी
रतनपुरा। हलधरपुर थाना क्षेत्र के रतनपुरा ग्राम पंचायत के डीह तिलक ठाकुर मौजा स्थित एक मकान का पिछला दरवाजा तोड़कर चोरों ने तीन लाख से अधिक के सोने चांदी के गहने, 20 हजार रुपये नगद तथा कीमती साड़ियां चुरा लिया। चोर घर में रखे गए अनाज तक उठा ले गए। मकान के दो कमरों में सो रहे सदस्यों को चोरों ने बाहर से कुंडी लगाकर बंद कर दिया था। टूटे बक्सों और अटैचियों को चोरों ने घर के बाहर कुछ दूरी पर छोड़ दिया था। घटना की जानकारी परिवार वालों को शुक्रवार की सुबह उठने पर हुई। अंदर कमरे में बंद लोगों के शोर मचाने पर पड़ोसियों ने कुंडी खोली तब जाकर घर के सदस्य बाहर निकल सके। गृह स्वामी ने पुलिस को तहरीर दे दी है।
विज्ञापन

डीह तिलक ठाकुर मौजा निवासी फौजदार सिंह का दो मंजिला मकान गांव केे एक तरफ है। गुरुवार की रात मेँ घर के कुछ सदस्य भूतल और कुछ प्रथम तल पर स्थित एक कमरे में सो रहे थे। रात में चोर मकान के पिछले हिस्से में लगे दरवाजे को तोड़ कर अंदर घुस गए। गुरुवार की रात चोरों ने मकान का पिछला दरवाजा तोड़ दिया और घर के अंदर घुस गए। चोर मकान के अंदर रखे बक्से और अटैचियां निकाल ले गए। शुक्रवार की अल सुबह जब निचले तल पर स्थित एक कमरे में सो रही दो युवतियां जगीं तो उनके दरवाजे की कुंडी बाहर से बंद रही। यही हाल ऊपरी मंजिल पर स्थित एक कमरे में सो रहे लोगों का भी रहा। परिवार के लोगों के शोर मचाने पर पडोसियों ने आकर दरवाजा खोला तब जाकर लोग बाहर निकले। कमरों से बाहर निकलने के बाद महिलाओं ने देखा कि घर के सारे सामान तितर बितर हैं। कमरों में रखे गए बक्से और अटैचियां गायब हैं। चोर कमरों से सोने और चांदी के 20 थान गहने, बीस हजार रुपये, चांदी के दस सिक्के, अनाज तथा कीमती साड़ियां चुरा ले गए थे। गृह स्वामी ने पुलिस को तहरीर दे दी है। क्षेत्राधिकारी घोसी अनिल कुमार का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed