फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   crime

युवक के शव मिलने की सूचना निकली झूठी, गलत सूचना देने पर युवक गिरफ्तार

Fri, 13 Nov 2020 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2020 12:08 AM IST
विज्ञापन
crime
घोसी। कोतवाली क्षेत्र के पकड़ी स्थित एक ईंट-भट्ठे पर एक युवक की शव की सूचना मिलने से पुलिस कई घंटे हलाकान रही। पुलिस पहुंची तो किसी युवक का शव नहीं मिला बल्कि एक युवक बेहोश मिला। पुलिस ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराने के साथ झूठी सूचना देने वाले युवक को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह घोसी कोतवाली क्षेत्र के मानिकपुर असना निवासी प्रकाश ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पकड़ी स्थित एक ईंट-भट्ठे पर 18 वर्षीय युवक का शव पड़ा हुआ है। भठ्ठे पर शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पाया कि कोतवाली क्षेत्र के बड़ागांव निवासी रामाशीष पुत्र शंकर राजभर को अचेत पड़ा मिला। युवक के शरीर पर किसी तरह का कोई निशान नहीं मिला। गलत सूचना देने की जानकारी मिलने पर सीओ धनज्जय मिश्रा ने सूचना देने वाले युवक को शांतिभंग में गिरफ्तार कर चालान कर दिया। वहीं बेहोश मिले युवक के बारे में बताया जा रहा है कि उसका गांव में बीते बुधवार को पड़ोसी से मारपीट हुई थी। जिस पर उसके बड़े भाई की तहरीर पर पुलिस ने पड़ोसी परिवार के चार सदस्यों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया था। हालांकि बाद में दोनों पक्षों में सुलह हो गई थी। लेकिन इसबीच बुधवार की शाम रामाशीष अपने घर से गायब हो गया। परिजन उसकी खोजबीन में जुटे थे। युवक के बेहोशी हालात में मिलने के मामले में पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed