{"_id":"5f776c198ebc3e74f6224aea","slug":"crime-graph-is-increasing-in-bjp-government-mau-news-vns550661533","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा सरकार में बढ़ रहा है अपराध का ग्राफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा सरकार में बढ़ रहा है अपराध का ग्राफ
विज्ञापन
मऊ। हाथरस और बलरामपुर की घटनाओं को लेकर वामपंथी दलों के राज्यव्यापी आह्वान पर शुक्रवार को भाकपा माले ने जिले भर में विरोध प्रदर्शन किया। नगर के बस स्टैंड स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व संविधान सभा के सदस्य अलगू राय शास्त्री की प्रतिमा स्थल तथा अमिला, गोठा, गोधनी, बढुआ गोदाम पर संयुक्त वामपंथी दलों के साथ उपवास दिवस मनाया। अपने संबोधन में वरिष्ठ साहित्यकार जयप्रकाश धूमकेतु ने कहा कि जब से प्रदेश में भाजपा सरकार बनी है, प्रदेश का कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गया है। पूरे प्रदेश में जंगलराज चल रहा है, अपराध समाप्त करने के नाम पर फर्जी इनकाउंटर राज कायम किया जा रहा है। वहीं वीरेंद्र कुमार ने कहा कि महिलाओं, दलितों और अल्पख्यंक समाज के लिए उत्तर प्रदेश उत्पीड़न प्रदेश बन गया है। हाथरस, बलरामपुर, आजमगढ़, बागपत गोरखपुर की ताजा घटना इसका उदाहरण है।
भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश को एक जंगल प्रदेश में बदल दिया है जहां महिलाएं बच्चियां सुरक्षित नहीं है। आरोप लगाया कि सरकार बलात्कारियों पर कार्रवाई करने के बजाय सरकार उनको बचाने में लग जाती है। कुलदीप सिंह सेंगर साक्षी महाराज की घटनाओं में सरकार बेनकाब हो चुकी है। यही कार्य हाथरस की घटना में भी किया है, दोषियों को बचाने में लग गई है, पीड़िता के मौत के बाद लाश घरवालों को देने से मना करके खुद ही जलाकर राख कर सबूत को नष्ट करने का काम किया है। प्रदर्शन में प्रमुख रूप से शमशुलहक चौधरी, राम नवल, कल्पना, शिव मूरत, रघुनाथ, माया देवी, पिंकी, कैलाश, मनीषा, हरिश्चंद्र, रामबली, राजेश, पिंटू, सुराली, राधेश्याम, मुसाफिर और मनीष मौजूद रहे।
कैंडल मार्च निकालकर जताया विरोध
रानीपुर। हाथरस कांड को लेकर रानीपुर बाजार में जनता पीजी कॉलेज के पूर्व अध्यक्ष अनूप कुमार की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार की देर शाम कैंडिल मार्च निकालकर मृतका को श्रद्धाजंलि देते हुए आरोपियों के विरुद्ध कारवाई की मांग की गई। इस दौरान शैलेश कुमार यादव, पंकज विश्वकर्मा, अमित गोड़ आदि मौजूद रहे।