फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Crime branch raid at railway station 15 illegal vendors RPF in-charge suspended in mau

यूपी: रेलवे स्टेशन पर क्राइम ब्रांच की छापेमारी, 15 अवैध वेंडर, आरपीएफ प्रभारी निलंबित

Thu, 11 Feb 2021 04:18 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 11 Feb 2021 04:18 PM IST
विज्ञापन
Crime branch raid at railway station 15 illegal vendors RPF in-charge suspended in mau
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में गोरखपुर से आई आरपीएफ की क्राइम ब्रांच सेल की टीम ने बुधवार की शाम रेलवे स्टेशन पर छापेमारी की। इस दौरान टीम ने चारों प्लेटफार्म पर घूमकर सामान बेचते 15 वेंडरों को पकड़ कर आरपीएफ मऊ के हवाले किया।

विज्ञापन


इस कार्रवाई से बिना लाइसेंस के सामान बेचने वाले वेंडरों में हड़कंप की स्थिति बनी रही। इस बीच गुरुवार को आरपीएफ प्रभारी डीके राय को निलंबित करने का आदेश जारी हुआ।
विज्ञापन


बुधवार की शाम गोरखपुर से आई आरपीएफ क्राइम ब्रांच की टीम ने मऊ स्टेशन पर छापेमारी की। इस दौरान टीम ने चारो प्लेटफार्म से 15 ऐसे वेंडरों को दबोचा, जिनके पास सामान बेचने का लाइसेंस ही नहीं था। इस पर टीम के सदस्यों ने सभी को हिरासत में लेकर आरपीएफ प्रभारी डीके राय को सौंप कर आवश्यक कार्रवाई करने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही टीम द्वारा मुख्यालय रिपोर्ट भेजी गई। जिसके आधार पर कमांडेंट वाराणसी ने प्रभारी निरीक्षक डीके राय को निलंबित कर दिया। साथ ही उनके स्थान पर वाराणसी आरपीएफ मुख्यालय से मुकेश कुमार यादव को भेजा गया है। क्राइम ब्रांच आरपीएफ की इस कार्रवाई से रेलवे स्टेशन पर हड़कंप मचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed