फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   crime against wife

पति पर पत्नी को जलाने का आरोप

Thu, 08 Dec 2016 11:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,मऊ
ब्यूरो/अमर उजाला,मऊ Updated Thu, 08 Dec 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
crime against wife
jail break
मधुबन थाना क्षेत्र के धरमपुर निलहवा गांव निवासी एक नवविवाहिता गुरुवार को संदिग्ध परिस्थितियों में गंभीर रूप से झुलस गई। आनन फानन परिजनों ने उसे जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया। परिजनों का कहना है कि महिला ने खुद अपने शरीर पर मिट्टी का तेल छिड़कर आग लगा लिया जबकि मायके पक्ष के लोग उसके पति पर नशे की हालत में जलाने का आरोप लगा रहे हैं। मामला पुलिस के यहां जाने पर गुरुवार की रात सदर तहसीलदार ने महिला का मजिस्ट्रीयल बयान दर्ज किया।
विज्ञापन

मधुबन थाना क्षेत्र के धरमपुर निलहवा गांव निवासी प्रियंका पत्नी अनिल की शादी एक साल पूर्व हुई थी। वह पिछले कई महीने से अपने मायके में ही रह रही थी। दो दिन पूर्व उसका पति उसे मायके से लेकर ससुराल आया था। गुरुवार को उसके कमरे में उसे जलते देखकर लोगों को जानकारी हुई। परिवार के लोग आनन फानन उसे निकालकर अस्पताल लाए। सूचना पाकर प्रियंका के मायके पक्ष के लोग भी पहुंचे। मायके पक्ष के लोगों का कहना है कि उसके पति ने ही उसे नशे में जलाया है। महिला का आनन फानन मजिस्ट्रीयल बयान भी दर्ज कराया। लगभग 80 प्रतिशत से अधिक जल चुकी महिला जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही है। इस संबंध में मधुबन थानाध्यक्ष का कहना है कि अभी इस घटना की जानकारी उन्हें नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed