फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   CPI's performance on inflation

महंगाई को लेकर भाकपा का प्रदर्शन

Thu, 29 Sep 2022 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Sep 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
CPI's performance on inflation
मऊ। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। साथ ही महंगाई को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित पत्रक नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा। जिला मंत्री डॉ. अब्दुल अजी़म खॉ ने कहा कि देश में मजदूरों, किसानों, मध्यवर्ग पर बेतहाशा मंहगाई का असर पड़ा है इससे उनकी आर्थिक हालत बदतर हुई है। मनरेगा में काम नही मिल रहा है। सरकार सरकारी क्षेत्र के कल कारखानों तथा संस्थाओं को बेचने- निजीकरण करनें का जो अभियान चला रखा है। उससे आने वाले दिनों में स्थिति और भयावह हो जायेगी। मास्टर शेरमुहम्मद ने कहा कि हमारे देश में कुल आबादी के 54 प्रतिशत लोग कृषि से जुड़े हैं। लगातार खेती के लागत में बृद्धि के कारण किसानों की आय घटती जा रही है। किसानों, मजदूरों, मध्य वर्ग व छात्रों नौजवानों का भविष्य अंधकारमय है। बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है। अध्यक्षता शमशुलहक चौधरी तथा संचालन शिवाकान्त मिश्रा ने किया। इस दौरान कैलाश चौहान, विरेंद्र कुमार, जयहिंद् राजभर, सुदर्शन, श्रवण कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed