{"_id":"59495c674f1c1bc2208b45e8","slug":"cpi-malele-handed-over-to-dm","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकपा माले ने डीएम को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकपा माले ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ
Updated Tue, 20 Jun 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपने जाते भाकपा माले के कार्यकर्ता।
राजस्थान में खुले में शौच करती महिलाओं का नगरपालिका कर्मियों द्वारा वीडियो बनाने का विरोध कर रहे भाकपा माले के नेता का नगरपालिका कर्मियों द्वारा पीट-पीटकर हत्या करने के विरोध में कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित दो सूत्री ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। बसंत कुमार ने कहा कि देश में विकास के नाम पर सत्ता में आई भाजपा की सरकार लगातार लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमले कर रही है। प्रतापगढ़ राजस्थान में शौच करती महिलाओ का वीडियो बनाना और उसका विरोध करने वाले जफर हुसैन की हत्या करना भाजपा सरकार के लोकतांत्रिक चेहरे को उजागर कर दिया है। इस अवसर पर अखिलानंद पांडेय, श्रीराम सिंह, रामबली, राजेश वर्मा, राजकुमार, संतोष, संजय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन