फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Counting agents gathered in large numbers to investigate Kovid

कोविड की जांच कराने भारी संख्या में उमड़े एजेंट

Fri, 30 Apr 2021 10:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Apr 2021 10:25 PM IST
विज्ञापन
Counting agents gathered in large numbers to investigate Kovid
कोपागंज। मतगणना में जांच रिपोर्ट निगेटिव होने पर ही प्रवेश की जानकारी होने पर जिला मुख्यालय से लेकर अन्य जांच सेंटरों पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ी। बढ़ी भीड़ को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आरटीपीसीआर से जांच किया। बाद में जब लोगों को पता चला कि चार दिन बाद रिपोर्ट मिलेगी, तो लोग सकते में आ गए।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय स्थित रेलवे स्टेशन, सदर अस्पताल, महिला अस्पताल में शुक्रवार को मतगणना एजेंट बनने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। इसके अलावा कोपागंज स्थित सीएचसी सहित अन्य जांच केंद्रों पर भारी संख्या में एजेंट अपना जांच कराने के लिए पहुंचे थे। जांच नमूना देने चक्कर में शारीरिक दूरी के पालन की गाइड लाइन तार-तार हो गई। स्वास्थ केंद्र पर दुर्व्यवस्था को देखते हुए नागरिक जिला प्रशासन को कोसते नजर आए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ अनिल कुमार ने कहा कि जिलाधिकारी के आदेश पर सभी लोगों की आरटी-पीसीआर जाँच की जा रही है। रिपोर्ट आने पर ही दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed