फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Counters are built on the Pardha block

परदहा ब्लाक पर बनाए गए हैं काउंटर

Fri, 16 Apr 2021 11:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Apr 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Counters are built on the Pardha block
बढुआ गोदाम। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के आखिरी चरण में 29 अप्रैल को होने वाले पंचायत चुनाव के लिए परदहां ब्लाक पर 17 अप्रैल से नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। परदहां ब्लाक के 51 गांवों के लिए 14 में नामांकन कांउटर बनाए गए हैं। ग्राम प्रधान के लिए न्याय पंचायत वार 8 नामांकन कांउटर बनाए गए हैं, ग्राम पंचायत सदस्य भी ग्राम प्रधान के लिए बने कांउटर पर अपना पर्चा दाखिल कर सकेंगे, जबकि क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 7 नामांकन कांउटर बनाए गए हैं। प्रत्येक कांउटर पर एक एआर के साथ दो सहयोगी कर्मचारी मौजूद रहेंगे। इसके लिए ब्लाक प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। इस बार नामांकन केंद्रों पर कोरोना के चलते प्रत्याशी के साथ केवल प्रस्तावक ही अंदर जा सकेंगे। केंद्र पर थर्मल स्क्रीनिंग के साथ सैनिटाइजर की व्यवस्था रहेगी। मास्क लगाना अनिवार्य होगा। इस बार जिला पंचायत सदस्य के साथ ही प्रधान, बीडीसी और ग्राम पंचायत सदस्य पदों के दावेदारों को नामांकन केंद्र पर ही जमानत राशि नकद के रूप में जमा करने की सहूलियत दी गई है। एडीओ पंचायत राजेश तिवारी ने बताया कि नामांकन 17 और 18 अप्रैल को भरे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed