फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Could not start blood component separation unit

Mau News: नहीं शुरू हो सकी ब्लड कंपोनेंट सेप्रेशन यूनिट

Mon, 01 May 2023 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 May 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Could not start blood component separation unit
मऊ। जिला अस्पताल में ब्लड बैंक के पास नवनिर्मित भवन में ब्लड कंपोनेंट सेप्रेशन यूनिट लोकार्पण होने के एक वर्ष बाद भी चालू नहीं हो सकी। इससे मरीजों तथा तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ब्लड बैंक की क्षमता 400 यूनिट की है। प्रतिदिन 8 से 10 यूनिट ब्लड की खपत होती है। वहीं, प्लेटलेट्स, प्लाज्मा आदि के लिए गंभीर मरीजों को बीएचयू रेफर करना पड़ता है। जिला अस्पताल में ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का वर्ष 2022 में लोकार्पण हुआ तो बेहतर स्वास्थ्य सुविधा की आस जगी थी, लेकिन विभागीय लापरवाही से अभी तक यह संभव नहीं हो पाया। जिला अस्पताल में मरीजों को प्लाज्मा, आरबीसी, प्लेटलेट्स की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए ब्लड कंपोनेंट सेप्रेशन यूनिट लगनी थी। मशीन के अधिकांश पार्ट्स जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में आ गए, लेकिन अन्य भाग नहीं आ पाए हैं। इस कारण मशीन शुरू नहीं हो रही है। इसके कारण लोग निजी अस्पतालों में इलाज करवाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed