{"_id":"69d942eef22ff17e420abf31","slug":"cough-that-persists-even-after-the-fever-subsides-mau-news-c-295-1-mau1025-143691-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: बुखार ठीक होने के बाद भी परेशान कर रही खांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: बुखार ठीक होने के बाद भी परेशान कर रही खांसी
विज्ञापन
जिला अस्पताल के पर्ची काउंटर पर लगी मरीजों की भीड़। संवाद
मौसम में बदलाव के कारण जिले में बीमारियों का प्रकोप बढ़ गया है और वायरल संक्रमण के मामलों में तेजी आई है। जिला अस्पताल में रोजाना करीब हजार मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। इसमें वायरल की चपेट में आने वाले मरीजों की संख्या 350 के पार है।
इनमें कई मरीज ऐसे हैं जिनको बुखार उतरने के बाद भी खांसी से राहत नहीं मिल रही है। चिकित्सक उपचार करने के साथ ही ठंडी चीजों का सेवन नहीं करने की सलाह दे रहे हैं।
फिजिशियन डॉ. शैलेष ने बताया कि किसी परिवार में यदि कोई एक सदस्य वायरल की चपेट में आ रहा है तो परिवार के अन्य सदस्य भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। एक सप्ताह तक बुखार बने रहने के बाद भी लोगों को राहत नहीं मिल रही है।
विज्ञापन
बुखार से ठीक होने के बाद गले में संक्रमण होने से खांसी एवं खराश की समस्या बनी रहने से संबंधित को परेशानी हो रही है। बताया कि बुखार ठीक होने के बाद मरीज लापरवाही बरतते हैं, जिससे गले में संक्रमण की समस्या हो रही है।
प्रतिदिन ओपीडी में वायरल एवं गले में संक्रमण के मरीज उपचार कराने के लिए आ रहे हैं। इनमें युवाओं की संख्या अधिक है।
ऐसे करें बचाव
ठंडी चीजों से परहेज करें।
मौसम के अनुसार कपड़े पहनें।
रात को सोते समय कूलर व एसी न चलाएं।
वायरल होने पर घर पर रहकर आराम करें।