फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   corona test

15 लोगों की घर जाकर की जांच

Mon, 23 Mar 2020 08:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2020 08:30 PM IST
विज्ञापन
corona test
मुहम्मदाबाद गोहना में बाहर से आने वालों की सूचना पर गावों मे पहुंचकर संदिग्धों की जांच व कॉउंसलि? - फोटो : MAU
ुहम्मदाबाद गोहना। मुहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र में बाहर से आने वाले लोगों के बारे में जानकारी मिलते ही चिकित्सा टीम गांव में पहुंचकर जांच करने में जुटी है। विगत दो दिनों में क्षेत्र के विभिन्न गांव में महानगरों से आने वाले 15 लोगों की सूचना पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ एपी सिंह के नेतृत्व में पहुंचे चिकित्सकों की टीम ने सभी लोगों की जांच किया। एक सप्ताह तक घर से बाहर न निकलने की हिदायत देते कोरोना वायरस से बचाव की जानकारी दी।
विज्ञापन

क्षेत्र में विगत 2 दिनों में क्षेत्र के इटोरा चौबेपुर बारा, सुतरही, उम्मनपुर हिंडोला आदि गांव के 15 लोगों के बाहर से आने की सूचना पर सोमवार को डॉ. एपी सिंह के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर जाकर सभी लोगो की जांच किया। इस बारे में जानकारी देते हुए डॉ. एपी सिंह ने बताया कि आदि के मुम्बई से आने की सूचना पर जांच की गई है। बताया कि प्रारंभिक अवस्था में इन लोगो मे कोरोना का कोई लक्षण नहीं मिला है।
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद गोहना के एसडीएम डॉ. सीएल सोनकर ने सोमवार को कस्बा स्थित सीएचसी में कोरोना वायरस से बचाव को लेकर बनाए गए आइसोलेशन वार्ड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चिकित्सकों की टीम के साथ बैठक कर क्षेत्र में कोरोना वायरस से पीड़ित संदिग्धों की जांच कर जरूरी उपाय करने का निर्देश दिया। सीएचसी परिसर में बने आइसोलेशन वार्ड की तैयारी पर एसडीएम डॉ. सीएल सोनकर ने संतोष जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed