फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   corona

चिकित्सक समेत चार मिले कोरोना पाजिटिव

Thu, 22 Oct 2020 09:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2020 09:38 PM IST
विज्ञापन
corona
मऊ। जिले में बृहस्पतिवार को 1529 संदिग्धों की जांच रिपोर्ट आई। इसमें चार नए संक्रमित मरीज मिले। इसमें एक चिकित्सक भी शामिल है। अब कुल मरीजों की संख्या 2699 पहुंच गई है। सकारात्मक बात है कि इसमें 2507 मरीज रिकवर हो चुके हैं। सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को 970 संदिग्धों की जांच एंटीजेन से की गई। इसमें दो संक्रमित मरीज मिले, वहीं लैब से आई 559 रिपोर्ट में एक तथा एक ट्रूनाट जांच में एक व्यक्ति संक्रमित मिला। संक्रमित मरीजों में गहनी का एक, नगर के सहादतपुरा का एक, डोमनपुरा का एक और नेवादा का एक व्यक्ति संक्रमित मिला। बताया कि संक्रमित मरीजों से कुल मरीजों की संख्या का ग्राफ 2699 हो गई है। इसमें इलाज के बाद 2507 मरीज ठीक हो चुके है। 34 मरीजों की मौत हो चुकी है, जबकि 158 सक्रिय मरीजों में 113 मरीज होम आईसोलेशन में इलाज करा रहे है। बताया कि अब तक 85 हजार 457 लोगों का जाच एंटीजेन से किया गया। इसमें 1527 संक्रमित मिले है। जबकि 55 हजार 463 लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। जिसमें 51 हजार 579 की रिपोर्ट प्राप्त हुई, इसमें 50 हजार 467 की रिपोर्ट निगेटिव है। जबकि 3 हजार 884 की रिपोर्ट प्रतीक्षारत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed