फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   corona

फिर दो रोडवेज कर्मचारी कोरोना संक्रमित, कुल मरीज हुए 290

Thu, 16 Jul 2020 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
corona
मऊ। रोडवेज के दो कर्मचारी कोरोना संक्रमित मिले। बृहस्पतिवार की देर शाम आई जांच रिपोर्ट में संक्रमण का पता चला। रिपोर्ट के बाद जिले में संक्रमितों की संख्या जहां 290 हो गई। वहीं अब तक रोडवेज के चार कर्मचारी कोरोना की जद में आ चके हैं। बृहस्पतिवार की शाम वाराणसी से कुल 197 जांच रिपोर्ट आई थी। इसमें दो रिपोर्ट पॉजिटिव तथा शेष रिपोर्ट निगेटिव मिली। इसके साथ जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 156 पहुंच गई। सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार की देर शाम को बीएचयू से 197 रिपोर्ट मिली। इसमें दो रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। दोनों रोडवेज डिपो के कर्मचारी हैं। इन दोनों का सैंपल बीते 9 जुलाई को लिया गया था। बोले कि जिले में इसके साथ मरीजों की कुल संख्या 290 पहुंच गई। दो मरीजों के मिलने के बाद सक्रिय मरीजों की संख्या 156 तक पहुंच गई। वहीं 131 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ्य हो चुके हैं, जबकि तीन मरीजों की रिपोर्ट उनकी मृत्यू के बाद मिली हैं। नगर के रोडवेज डिपो में कोरोना संक्रमण लगतार बढ़ता ही जा रहा हैं। बीते 14 जूलाई को मिले 15 मरीजों में दो मरीज रोडवेज डिपो के वर्कशाप के कर्मचारी ही थे। वहीं बृहस्पतिवार को आई दोनों पॉजिटिव रिपोर्ट भी वर्कशाप में तैनात दो कर्मचारियों की हैं। इसके साथ डिपो में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या चार पहुंच गई।बताया जा रहा है कि एक कर्मचारी सहायक मैकेनिक के पद पर तैनात हैं, जबकि दूसरा वर्कशाप के स्टोर में कम्प्यूटर ऑपरेटर के पद पर तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed