फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Corona investigator LT, five including three policemen found infected

कोरोना जांच करने वाला एलटी, तीन पुलिसकर्मी सहित पांच मिले संक्रमित

Mon, 03 Aug 2020 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Corona investigator LT, five including three policemen found infected
मधुबन में कोरोना जाँच के लिए लोगों का एंटीजन टेस्ट करती मेडिकल टीम। - फोटो : MAU
मऊ। जिले में कोरोना गढ़ अब घोसी कोतवाली परिसर बन रहा हैं। सोमवार को घोसी सीएचसी पर एंटीजेन टेस्ट में तीन पुलिसकर्मी तथा कोरोना वायरस की जांच करने वाला लैब टेकिभनशियन एलटी संक्रमित मिला। वहीं बड़राव सीएचसी पर हुए जांच में एक संविदा बिजली कर्मचारी सहित दो मरीज मिले। सोमवार को जिले में बीएचयू से कोई रिपोर्ट नहीं मिली। जिले में मरीजों की कुल संख्या 547 पहुंच गई।
विज्ञापन

इसमें सक्रिय मरीजों की संख्या 186 है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार को बीएचयू से कोई रिपोर्ट नहीं प्राप्त हुई थी। वहीं एंटीजेन टेस्ट में छह पॉजिटिव रिपोर्ट मिली है। घोसी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 32 लोगों का एंटीजेन टेस्ट किया गया। जिसमें कोरोना वायरस की जांच करने वाला एक लैब टेक्नीशियन तथा दो घोसी कोतवाली के पुलिसकर्मी और एक नदवासराय चौकी का पुलिसकर्मी संक्रमित मिला।
विज्ञापन

इसी क्रम में बड़राव सीएचसी हुए 35 लोगों के एंटीजेन टेस्ट में बिजली विभाग में तैनात एक संविदाकर्मचारी संक्रमित मिला। वहीं रतनपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 13 लोगों का एंटीजेन टेस्ट किया गया।इसमें विलासपुर निवासी एक युवक संक्रमित मिला। सभी संक्रमित मरीजों को कोविड अस्पताल बापू मेडिकल कॉलेज भेजने के साथ उनके संपर्क में रहने वाले लोगों को चिहिन्त किया जा रहा हैं। छह नए मरीजों के मिलने के बाद जिले में मरीजों की संख्या 547 पहुंच गई। इसमें 355 मरीज इलाज के बाद ठीक होकर घर लौट चुके हैं, वहीं छह मरीजों की रिपोर्ट उनकी मौत के बाद मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed