{"_id":"5f99c1ab35af5d71175245e4","slug":"corona-infected-woman-referred-after-four-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: जिला अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही, कोरोना संक्रमित महिला को चार घंटे बाद किया रेफर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: जिला अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही, कोरोना संक्रमित महिला को चार घंटे बाद किया रेफर
Thu, 29 Oct 2020 12:38 AM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Thu, 29 Oct 2020 12:38 AM IST
विज्ञापन
कोरोना मरीज मिलने के बाद पहुंची एंबुलेंस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना संक्रमण काल में भी मऊ जिला अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही कम नहीं हो रही है। बुधवार को तबियत खराब होने पर आई 65 वर्षीय महिला जांच में संक्रमित मिली। चौंकाने वाली बात रही कि मरीज को तत्काल इलाज के लिए एल-2 अस्पताल भेजने के बजाए अस्पताल प्रबंधन जिम्मेदारी से बचता रहा।
विज्ञापन
दबाव पड़ने पर अधूरे एल-2 अस्पताल के लिए परदहां रेफर कर दिया। जहां से मरीज को वापस भेजा गया, बाद में जानकारी होने पर सीएमओ ने मरीज को एल-2 अस्पताल आजमगढ़ भिजवाया। इस बीच चार घंटे का समय निकल गया था। इस दौरान मरीज और उसके परिवार के लोग परेशान रहे।
विज्ञापन
रतनपुरा के पहसा गड़वा गांव निवासी 65 वर्षीय महिला जो अस्थमा की मरीज हैं। बुधवार को उनकी तबीयत अचानक ज्यादा खराब हो गई। इस दौरान सीएचसी के डाक्टरों ने मरीज को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। यहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने पहले कोरोना जांच के लिए उसे कोविड-19 सेंटर भेजा। यहां करीब दो घंटे से ज्यादा समय बीतने के बाद महिला की जांच हुई।
विज्ञापन
जिसमें वो संक्रमित मिली। चौंकाने वाली बात है कि महिला की गंभीर स्थिति तथा संक्रमित होने पर उसको इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज आजमगढ़ भेजने के बजाए जिले के निर्माणाधीन एल-2 अस्पताल भेज दिया गया। वहां से मरीज को वापस भेज दिया गया। परिजन धर्मेंद्र और मिथिलेश मरीज को लेकर फिर जिला अस्पताल लाए।
इस दौरान मरीज की हालत और गंभीर होती गई। चार घंटे तक मरीज को लेक इधर उधर परेशान परिजनों ने थक हारकर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. सतीशचंद्र सिंह को इसकी सूचना दी। जिस पर सीएमओ ने तत्काल मरीज को आजमगढ़ भिजवाया।
सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि मरीज के संक्रमित तथा गंभीर स्थिति की जानकारी मिलने पर उसे आजमगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।