फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   cool weather mau

गलन ने बढ़ाई लोगों की बढ़ी परेशानी

Fri, 09 Dec 2016 11:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,मऊ
ब्यूरो/अमर उजाला,मऊ Updated Fri, 09 Dec 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
cool weather mau
यूपी : 24 घंटे में ठंड ने ली 16 की जान - फोटो : self
जैसे-जैसे दिसंबर बीत रहा है, ठंड परवान चढ़ती जा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को ठंड के साथ गलन बढ़ने से पारा भी लुढ़क कर 11 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इससे आम जनजीवन प्रभावित होने लगा है। खासकर छोटे बच्चों को विद्यालय जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा। साथ ही लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित होने लगी है।
विज्ञापन

बताते चले बीते मंगलवार से मौसम ने करवट लिया। इस दौरान ठंड गलन में तब्दील हो गई। इस बीच बुधवार को हवा चलने से गलन में इजाफा हुआ। लेकिन जिला प्रशासन की तरफ से इस समस्या के निदान के लिए कोई कदम नहीं उठाया जा सका। जबकि शासन से जिले के चारों तहसीलों के लिए पांच-पांच लाख रुपया अवमुक्त किया गया है। फिर भी क्षेत्र में अलावा के साथ गरीबों को कंबल वितरित करने का काम नहीं शुरू किया जा सका। शुक्रवार को गलन बढ़ने पर तापमान साढ़े दस डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। साथ ही कोहरे का असर भी बढ़ा है। जिले में कोहरे के चलते हुई तीन दुर्घटना की घटना में चार लोगों की मौत भी हो चुकी है। बावजूद इसके जिला प्रशासन और संबंधित विभाग इस तरफ ध्यान नहीं दे रहा। बताते चलें कि जिला प्रशासन की तरफ से अलावा जलाने का दावा किया जा रहा, जबकि हकीकत कोसों दूर है। नगर पालिका प्रशासन की तरफ से जिला मुख्यालय पर अलाव नहीं जलाया जा रहा। ऐसे में रोडवेज पर जहां देर रात तक होटल आदि खुलते है, वहां के दूकानदार खुद के पैसे से लकड़ी आदि की व्यवस्था कर अलाव जलवा रहें हैं। इससे यात्रियों के साथ रिक्शा चालक सहित अन्य को आराम मिल रहा। नगर पालिका के चेयरमैन प्रतिनिधि अरशद जमाल ने बताया कि बस एकाध दिन में नगर पालिका की तरफ से अलाव जलाने की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed