फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Cooks receive cashless cards and the gift of an increased honorarium.

Mau News: रसोइयों को मिला कैशलेस कार्ड, बढ़े मानदेय का भी तोहफा

Mon, 24 Aug 2026 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Cooks receive cashless cards and the gift of an increased honorarium.
मुहम्मदाबाद गोहाना में रसोइयों को कैशलेस कार्ड वितरित करते मुख्य अतिथि। स्रोत- स्वयं
मऊ।। मुख्यमंत्री की ओर से लखनऊ में आयोजित रसोइया कैशलेस कार्ड वितरण एवं सम्मान समारोह का रविवार को जिले में सजीव प्रसारण किया गया। नगर के नगरपालिका कम्युनिटी हॉल में आयोजित कार्यक्रम में सदर तहसील क्षेत्र के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत रसोइयों को पांच लाख रुपये के प्रतीकात्मक कैशलेस कार्ड और बढ़े हुए तीन हजार रुपये के मानदेय के डेमो चेक वितरित किए गए।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ सीडीओ विवेक कुमार श्रीवास्तव ने किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित अतिथियों और रसोइयों का मन मोह लिया।
विज्ञापन

सीडीओ ने कहा कि पीएम पोषण योजना प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। इसका उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के साथ उचित पोषण उपलब्ध कराना है। उन्होंने रसोइयों के कार्य को महत्वपूर्ण बताते हुए स्वच्छता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि बच्चों को सुरक्षित, स्वच्छ और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना सभी की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए संतोष कुमार उपाध्याय ने कहा कि पोषण, शिक्षा और विकास एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। उचित पोषण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा राष्ट्र के विकास के महत्वपूर्ण आधार हैं। उन्होंने रसोइयों के योगदान की सराहना करते हुए अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी से निर्वहन करने का आह्वान किया।

मुहम्मदाबाद गोहना में 270 रसोइयों ने सुना मुख्यमंत्री का संबोधन
मुहम्मदाबाद गोहना। रानीपुर और मुहम्मदाबाद गोहना विकासखंड के परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत रसोइयों के लिए रविवार को बरामदपुर स्थित एक डिग्री कॉलेज में कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रानीपुर के ब्लॉक प्रमुख अरुण कुमार सिंह ने की, जबकि एमएलसी अजय कुमार सिंह मुख्य अतिथि रहे। सभागार में प्रोजेक्टर के माध्यम से लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय रसोइया सम्मान समारोह का सजीव प्रसारण दिखाया गया। दोनों विकासखंडों के करीब 270 रसोइयों, शिक्षकों और अतिथियों ने मुख्यमंत्री का संबोधन सुना। कार्यक्रम में छह रसोइयों को प्रतीकात्मक रूप से कैशलेस हेल्थ कार्ड देकर सम्मानित किया गया। इनमें विजयी, प्राथमिक विद्यालय मालव के लहजू राम, नगरी पार की बिंदु देवी, चक विसाव की रीता देवी और मुन्नी देवी तथा नेवादा की गीता देवी शामिल रहीं।


मुहम्मदाबाद गोहना के खंड शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश त्रिपाठी और रानीपुर के बीईओ सुनील सिंह ने आगंतुकों के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाध्यापक धनंजय सिंह ने किया। इस अवसर पर राजेश कुमार, धर्मेंद्र सिंह, स्वतंत्र श्रीवास्तव, हिमांशु विक्रम सिंह, सौरभ सिसोदिया, रविंद्र कुमार, प्रवीण सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed