फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Conversion cost of MDM will be sent to parents' account

अभिभावकों के खाते में भेजेंगे एमडीएम की कनवर्जन कॉस्ट

Mon, 08 Jun 2020 10:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
Conversion cost of MDM will be sent to parents' account
मऊ। जिले के परिषदीय तथा सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों को मिड-डे मील का लाभ दिया जाएगा। लॉकडाउन के दौरान कनवर्जन कास्ट की राशि बच्चों के अभिभावकों के बैंक खातों में भेजी जाएगी। साथ ही खाद्यान्न संबंधित सरकारी कोटे की दुकान से मिलेगा। विभाग की तरफ से छात्र-छात्राओं के अभिभावकों की खाता नंबर सहित अन्य विवरण भेजने के लिए विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

जिले के परिषदीय तथा माध्यमिक के 1716 विद्यालयों में मिड-डे-मील योजना संचालित है। लॉकडाउन के दौरान स्कूल बंद चल रहे हैं। अभिभावकों का रोजी रोजगार बंद होने से बच्चों तथा अभिभावकों के समक्ष मुश्किलें आ रही है। ऐसे में शासन की तरफ से राहत देते हुए परिषदीय, सहायता प्राप्त तथा माध्यमिक स्कूलों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को लॉकडाउन के दौरान मिड-डे मील का राशन तथा कनवर्जन कास्ट उपलब्ध कराए जाने का फरमान जारी किया गया है।
विज्ञापन

24 मार्च से 30 जून तक रविवार एवं अन्य अवकाश को छोड़कर 76 दिन होते हैं। प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों को 31 मार्च तक 4.48 रुपये तथा एक अप्रैल से 4.97 रुपये प्रतिदिन की दर से 374 रुपये, उच्च प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को 31 मार्च तक 6.71 रुपये तथा एक अप्रैल से 7.45 रुपये प्रतिदिन की दर से 561 रुपये दिए जाएंगे। यह राशि उनके अभिभावकों के बैंक खाते में भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही प्राथमिक विद्यालय के बच्चों के लिए 100 ग्राम प्रतिदिन की दर से 7.60 किग्रा तथा उच्च प्राथमिक के लिए 150 ग्राम की दर से 11.40 किग्रा खाद्यान्न संबंधित सरकारी कोटे की दुकान से दिया जाएगा। विभाग की तरफ से विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों से बैंक खाते में धनराशि भेजने के लिए सभी अभिभावकों का बैंक एकाउंट नंबर सहित अन्य विवरण मांगा गया है। इस बाबत जिला समन्वयक पीयूष पांडेय का कहना है कि शिक्षकों को बच्चों के अभिभावकों के बैंक खाता नंबर लेने के निर्देश दिए गए हैं। वह एक सूची बनाकर तैयार करेंगे जिसके हिसाब से अभिभावकों के बैंक खाते में धनराशि जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed