फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Controversy over dance on DJ in idol immersion procession, two injured

डीजे पर डांस को लेकर विवाद, दो घायल

Sun, 17 Oct 2021 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Controversy over dance on DJ in idol immersion procession, two injured
स्थानीय कस्बे में रविवार की भोर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे पर डांस करने को लेकर हुए विवाद में मनबढ़ों ने दुर्गा पूजा समिति के दो सदस्यों को मारपीट कर घायल कर दिया। हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सभी दुर्गा पूजा समितियों ने मूर्ति विसर्जन को रोक दिया। इसकी सूचना पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी घोसी ने मानिंद लोगों के साथ मिलकर दुर्गा पूजा समितियों के सदस्यों को समझाया। पुलिस ने एक मनबढ़ को हिरासत में लिया। करीब डेढ़ घंटे बाद मूर्ति विसर्जन जुलूस आगे बढ़ा। दुर्गा समिति ने तीन नामजद और 15 अज्ञात लोगों के विरुद्ध तहरीर दी है।
विज्ञापन

कोपागंज नगर पंचायत में स्थापित दुर्गा प्रतिमा विसर्जन से पहले ओडियाना, चौक, भरत मिलाप, शीतल माता मंदिर कसारा मोड़, रेलवे स्टेशन आदि स्थानों रंगारंग कार्यक्रम होते हैं और शाम प्रतिमा विसर्जन जुलूस निकलता है। सारी रात नाचते गाते लोग जाते हैं और भोर में दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाता है। शनिवार की शाम कस्बा की सभी दुर्गा समितियों ने विसर्जन जुलूस निकाला। रविवार की तड़के सुबह करीब साढ़े तीन बजे जुलूस जब कस्बा चौक से आगे बढ़ा तो डीजे की धुन पर नाचने को लेकर जनकल्याण दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों के साथ कुछ लोगों से विवाद हो गया। इसके कुछ देर बाद 15 से 18 लोगों ने आकर दुर्गा समिति के अमित जायसवाल पुत्र महावीर और रितेश गुप्ता पुत्र विजय गुप्ता को मारपीट कर घायल कर दिया। इसकी सूचना बाकी समिति के लोगों को हुई तो सभी ने मूर्ति विसर्जन के कार्यक्रम को रोक दिया। सभी सड़क पर बैठ गए। मूर्ति विसर्जन जुलूस रुकने की सूचना पर क्षेत्राधिकारी घोसी नरेश कुमार, थानाध्यक्ष सुदेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और कार्रवाई का आश्वासन देकर विसर्जन जुलूस निकालने की बात कही। करीब डेढ़ घंटे बाद कस्बा के कुछ गणमान्य लोगों के समझाने और एक आरोपी को हिरासत में लेने के बाद मूर्ति विसर्जन का जुलूस निकला। कल्याण दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बृजेश कुमार ने तीन नामजद 15 अज्ञात के विरुद्ध तहरीर दी है। थानाध्यक्ष सुदेश कुमार सिंह ने कहा कि तहरीर मिली है। एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed