फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   controversy on the bury

शव दफनाने को लेकर बवाल

Sat, 06 Aug 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Sat, 06 Aug 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
controversy on the bury
शिया-सुन्नी आमने सामने हो गए, मौके पर पुलिस
 नगर से सटे शिवपुर गाढ़ा गांव में शुक्रवार को शव दफनाए जाने को लेकर शिया-सुन्नी आमने सामने हो गए। देर रात तक चले तनाव के कारण पुलिस को लाठीचार्ज करनी पड़ी, इसमें छह लोग घायल हो गए। मौके पर डीआईजी धर्मवीर भी पहंुचे, डीएम वैभव श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीना सहित भारी संख्या में पुलिस और पीएसी लगी है।
विज्ञापन



शव दफनाने का विवाद शुक्रवार की दोपहर से शुरू हुआ। मामले को सुलझाने के लिए प्रशानिक अधिकारी दोनों पक्षों से वार्ता करने में जुटे थे। जबकि एक वर्ग के लोग कब्रिस्तान को अपना बता कर वहां शव को दफनाने से मना कर रहे थे। वहीं दूसरा पक्ष पहले से ही उसी स्‍थान पर शव दफनाए जाने का हवाला देकर पुन: शव को दफनाने की जिद पर अड़ा था।
विज्ञापन

 कोपागंज थाना क्षेत्र के शिवपुर गाढ़ा स्थित कब्रिस्तान में दोनों समुदायों के मृतकों को दफनाया जाता है।


शुक्रवार को कोपागंज की एक महिला का निधन हो जाने पर उसके परिवार एवं मोहल्ले के लोग दफनाने के लिए शव लेकर कब्रिस्तान पहुंचे। इस दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने शव दफनाए जाने से मना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



शव ना दफनाए जाने को लेकर दोनों पक्षों से मौके पर भीड़ जुटती गई। मौके पर सैकड़ों लोगों के जमा होने की सूचना पर जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव एवं पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीना मय फोर्स के साथ कब्रिस्‍तान पहुंचे। देर शाम तक दोनों पक्षों से बातचीत होती रही लेकिन देर रात को मामला बिगड़ गया और पुलिस को लाठीचार्ज करनी पड़ी, इसमें छह लोग घायल हो गए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed