फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Contract workers protested

संविदा कर्मियों ने किया विरोध प्रदर्शन

Wed, 27 Jul 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jul 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Contract workers protested
चिरैयाकोट विद्युत उपकेन्द्र पर बुधवार की शाम को संविदा कर्मचारियों ने बकाया वेतन की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। संविदा कर्मियों ने मजदूर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष आशीष कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में केन्द्र प्रभारी जेई को पत्रक सौंपा। पत्रक में 31 जुलाई तक समस्या समाधान न होने पर पहली अगस्त को मुख्य अभियंता कार्यालय पर आन्दोलन करने की चेतावनी दी। इस दौरान मजदूर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष आशीष पाण्डेय ने बताया कि वेतन की समस्या के लिए मुख्य अभियंता विद्युत वितरण क्षेत्र आजमगढ़ को 05 जुलाई 15 जुलाई एवं 22 जुलाई को पत्रक देकर वेतन बकाया भुगतान की मांगी की गई थी। भुगतान का आश्वासन मिलने के बाद भी नहीं देने पर 23 जुलाई से अनिश्चितकालीन धरना प्रारम्भ किया गया था। तत्पश्चात पुन: दो तीन दिन में वेतन भुगतान का आश्वासन मिलने पर धरना समाप्त कर दिया गया। इसके बावजूद मांग पूरी न होने पर मजदूर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ने स्वयं समस्या को लेकर प्रबंध निदेशक पूर्वांचल विद्युत निगम लिमिटेड वाराणसी से मिलकर उनहें कर्मचारियों की समस्याओं से अवगत कराया तो उन्होंने ने कर्मचारियों को प्राइवेट कम्पनी का आदमी बताकर भुगतान से पल्ला झाड़ लिया।जबकि सभी कार्य उपखंड अधिकारी, अवर अभियंता, अधिशासी अभियंता आधीक्षक अभियंता द्वारा करवाया जाता है। वही मजदूर संगठन अध्यक्ष ने एसडीओ पर आरोप लगाया कि भुसुवा उपकेंद्र पर तैनात संविदा लाईनमैन विजयी राम को ओटीएस करवाने के लिये व्यंग्यात्मक बातें कहना और कान पकड़वा कर उठा बैठक करवाकर अपमानित करने की आलोचना किया। इस अवसर संविदा कर्मचारी अभय कुमार मद्धेशिया, मनोरंजन कुमार, राम सिंह, दिनेश यादव, रमायन शर्मा, रामाश्रय यादव, सूर्यबली यादव आदि संविदा कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed