फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   contract electrician demand bribe for replacement of transformer in mau UP

यूपी: ट्रांसफार्मर बदलवाने के लिए मांगी रिश्वत, शिकायत हुई तो दी गालियां, बोला- अब नहीं लगाउंगा ट्रांसफर

Sun, 27 Jun 2021 09:03 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 27 Jun 2021 09:03 PM IST
सार

मऊ जिले के मधुबन तहसील के ढढवल के गांव में ट्रांसफार्मर फुक पर बिजली कर्मचारी ने ट्रांसफार्मर बदलने के लिए रिश्वत की मांग की। जिसका ऑडियो भी वायरल हो गया। जब इसकी शिकायत विभागीय अधिकारियों दी तो बाद में फिर उसे ट्रांसफार्मर को बदलवाने के लिए कॉल किया तो उपभोक्ताओं से अभद्रता करते हुए ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाने की धमकी दी।

विज्ञापन
contract electrician demand bribe for replacement of transformer in mau UP
डेमो - फोटो : डेमो

विस्तार

मऊ जिले की मधुबन तहसील के एक गांव में तैनात संविदा बिजली कर्मचारी ने फुंके ट्रांसफार्मर को बदलने के लिए रिश्वत की मांग की। जिस पर जागरूक ग्रामीणों ने उसके कॉल की ऑडियो रिकॉर्ड कर अधिकारियों को भेज दिया। इसके बाद जब दोबारा ट्रांसफार्मर लगाने के लिए लोगों ने फोन किया तो कर्मचारी ने उनसे अभद्रता करते हुए गालीगलौज की। फिर उसने ट्रांसफार्मर लगाने से इनकार कर दिया। ग्रामीणों ने इसका भी ऑडियो रिकार्ड कर वायरल कर दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मधुबन तहसील के ढढवल ग्राम पंचायत के प्रधान हेमंत कुमार मौर्य ने बताया कि गांव में 150 घरों में बिजली आपूर्ति के लिए 63 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाया गया है। बीते 22 जून की देर शाम ट्रांसफार्मर जल गया। इसके बाद उनके द्वारा 23 जून को ट्रांसफार्मर के जलने की शिकायत ऑनलाइन की गई। दो दिन बाद भी ट्रांसफार्मर के बदले नहीं जाने से परेशान लोगों ने एक संविदा कर्मचारी से इस संबंध में बातचीत की।
विज्ञापन


इस पर उसके द्वारा ट्रांसफार्मर को बदले जाने की मांग को लेकर तीन हजार रुपये की मांग की गई। रिश्वत मांगने की बात का ऑडियो रिकॉर्ड कर शिकायतकर्ता ने विभागीय अधिकारियों को भेज दिया। इसके कुछ देर बाद फोन किया तो बिजली कर्मचारी ने शिकायतकर्ता से गालीगलौज की। साथ ही ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं गांव के जितेंद्र लाल श्रीवास्तव, मुमताज अहमद, अश्वनी सिंह, सिंहासन राजभर, जिला पंचायत सदस्य रोहित कुमार का कहना है कि बीते पांच दिन से बिजली न होने से 150 परिवार अंधेरे में हैं। बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारी उदासीन रवैया अपना रहे हैं। वहीं इस संबंध में एसडीओ गिरिश कुमार का कहना है कि ट्रांसफार्मर जलने की शिकायत 1912 नंबर पर करनी होती है। इस समस्या को लेकर किसी को कोई धनराशि देने की जरूरत नहीं होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed