फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Container truck hit by high voltage, driver dies due to burns

हाईवोल्टेज की चपेट में आया कंटेनर ट्रक, चालक की झुलसने से मौत

Sun, 04 Sep 2022 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Sep 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Container truck hit by high voltage, driver dies due to burns
घोसी। कोतवाली क्षेत्र के जरलैहिया गांव के पास रविवार की सुबह कंटेनर ट्रक सड़क के ऊपरे से गुजरे हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। जिससे चालक की करंट लगने से मौत हो गई। पहुंची पुलिस ने बिजली आपूर्ति बंद कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। जानकारी के अनुसार, फतेहपुर जनपद के थरियांव गांव निवासी शैलेश गुप्ता (38) कंटेनर ट्रक लेकर नदवासराय की तरफ से आया और किसी कार्य के लिए पिउवाताल जाने वाले मार्ग पर मुड़ा। अभी वह एक किलोमीटर आगे जरलैहिया पुरवे के पास पहुंचा ही था कि सड़क के ऊपर से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आ गया। करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। चालक की पहचान उसके ड्राइविंग लाइसेंस से हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed