फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Consumption of medicine is the only way to prevent filariasis: CMO

फाइलेरिया को रोकने के लिए दवा का सेवन ही एकमात्र उपाय: सीएमओ

Wed, 02 Feb 2022 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Consumption of medicine is the only way to prevent filariasis: CMO
मऊ। फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत मंगलवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के सभाकक्ष में सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के चिकित्सा अधिकारियों, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें फाइलेरिया से ग्रसित मरीजों के उपचार और देखभाल पर चर्चा की गई। फाइलेरिया प्रभावित अंगों की सही तरीके से साफ-सफाई का प्रदर्शन भी किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. श्याम नरायन दुबे ने बताया कि फाइलेरिया को रोकने के लिये दवा का सेवन ही एकमात्र उपाय है। लोग किसी भी तरह की भ्रामक बातों और अफवाहों से बचें और दवा का सेवन वर्ष में एक बार जरूर करें। चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि अपने-अपने क्षेत्रों में फाइलेरिया को लेकर लोगों को जागरूक करें। पाथ संस्था की परामर्शदाता डॉ सुचिता शर्मा ने फाइलेरिया ग्रसित मरीजों की देखभाल और साफ-सफाई का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी बेदी यादव ने बताया कि संक्रमण के बाद लक्षण दिखने में कई वर्ष लग जाते हैं। तबतक लसिका तंत्र क्षतिग्रस्त हो जाता है। इसलिये फाइलेरिया की रोकथाम और जल्द पता लगाने के बारे में जागरूकता फैलाने के लिये चिकित्सा कर्मचारियों को संवेदीकृत किया गया है। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीके यादव ने बताया कि साफ-सफाई के लिये मरीजों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा निशुल्क किट भी दी गई है। प्रत्येक सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर किट जिले से भेजी गई है। वहां पर भी रोगियों को बुलाकर प्रशिक्षण के साथ किट बांटी जायेगी। कार्यशाला में समस्त अधीक्षक, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी, मलेरिया निरीक्षक एवं अन्य कर्मचारीगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed