फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Conspiracy to murder Saurabh was hatched in Gorakhpur jail, father and son arrested

Mau News: गोरखपुर जेल में रची गई थी सौरभ की हत्या की साजिश, पिता-पुत्र गिरफ्तार

Tue, 05 Dec 2023 10:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Dec 2023 10:49 PM IST
विज्ञापन
Conspiracy to murder Saurabh was hatched in Gorakhpur jail, father and son arrested
मऊ। चिरैयाकोट क्षेत्र के अंतर्गत असलपुर गांव में विगत 29 नवंबर को गांव निवासी 24 वर्षीय सौरभ सिंह की हत्या की साजिश गोरखपुर जेल में रची गई थी। गांव के ही पिता पुत्र ने उसकी हत्या की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस की तीन टीम ने मंगलवार को दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके पास से हत्या में प्रयुक्त तीन तमंचा और एक बाइक बरामद किया।
विज्ञापन

मंगलवार को पुलिस लाइन सभागार में प्रेसवार्ता के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक महेश सिंह अत्री ने बताया कि पिछले माह घटना के बाद से पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय के निर्देशन में चिरैयाकोट थाने की पुलिस, एसओजी और स्वॉट टीम को लगाया गया था। मंगलवार को तीनों टीम मुखबीर की सूचना पर रानीपुर थाना के कोडरा की तरफ से आने वाली सड़क पर अभियुक्त सूर्यकेंद्र सिंह उर्फ छोटू सिंह पुत्र जयनारायण सिंह निवासी असलपुर थाना चिरैयाकोट को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

आरोपी ने बताया कि मृतक सौरभ के पिता सुरेश सिंह उसके परिवार को पट्टीदारों से मिलकर परेशान कर रहे थे। कुछ मामलों को लेकर उसके परिवार के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज करवाया था। इसके पहले भी गांव में दो हत्या वर्चस्व की जंग को लेकर हुई थी। इसमें गांव के ही राहुल सिंह का नाम था, जो अभी गोरखपुर जेल में बंद है। उससे मेरा मिलना-जुलना होता था। राहुल के साथ मिलकर वह अपने गांव में अपना वर्चस्व बनाना चाहता था। लेकिन मृतक सौरभ सिंह और उसके पिता सुरेश सिंह इसमें रोड़ा बन रहे थे। इसी बात को लेकर सौरभ को रास्ते से हटाने की साजिश रची गई थी। घटना के दिन गांव से बारात गाजीपुर जनपद गई थी। बारात में सौरभ के जाने की जानकारी हाेने पर वह भी गया था। करीब दस बजे वह घर आ गया और सौरभ की हत्या करने का इंतजार करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात करीब एक बजे घर के पास आने पर उसकी तीन गोली मारकर हत्या कर दी। पिताजी जयनारायण सिंह काे सारी बातें बताई तथा उनके सहयोग से तमंचा को पास के ही एक झाड़ी में छुपा दिया। उसके बाद हम लोग घर में ही सो गये। अभियुक्त की निशानदेही पर असलपुर गांव से ही तीन तमंचे बरामद किये गये तथा वहीं से जयनारायण सिंह को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक चिरैयाकोट प्रवीण कुमार सिंह, एसओजी प्रभारी अमित मिश्र, स्वाट टीम प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed