फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Connection of 51 big defaulters cut

51 बड़े बकाएदारो का काटा कनेक्शन

Sun, 29 Dec 2019 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
Connection of 51 big defaulters cut
मऊ। बिजली विभाग की तरफ से शनिवार को जिले में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान अलग अलग स्थानों पर चेकिंग कर 51 बड़े बकाएदारों का बिजली कनेक्शन काटा गया। साथ ही नया कनेक्शन कर कइ का भार बढ़ाया गया।
विज्ञापन

शहर में बिजली विभाग के उपखंड अधिकारी संजय यादव के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 26 बड़े बकाएदारों का कनेक्शन काटा गया। साथ ही 11 उपभोक्ताओं का विद्युत भार बढ़ाया गया। वलीदपुर संवाददाता के अनुसार शनिवार को विद्युत विभाग की तरफ से एक मुश्त समाधान योजना के साथ बिजली चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान बिजली विभाग के कर्मचारी शनिवार को इब्राहिमपुर पहुंचकर वहां उपभोक्ताओं की बिजली की चेकिंग किए। इस दौरान 25 बड़े बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए। अभियान में पांच बिजली उपभोक्ताओं के लोड बढ़ाए गए। इसके बाद 42 उपभोक्ताओं को कनेक्शन दिया गया। चेकिंग अभियान में 25 नए उपभोक्ताओं के बिजली मीटर भी लगाए गए। एकमुश्त समाधान योजना के तहत 16 उपभोक्ताओं को इसका लाभ प्राप्त हुआ। टीम ने राजस्व के रूप में एक लाख 52 हजार वसूला ।इस मौके पर एसडीओ विद्युत एमके आर्य, अवर अभियंता एसके गुप्ता, अनुज कुमार सिंह, राजेंद्र यादव, भूषण यादव, इंतजार अहमद, समेत विद्युत विभाग के कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed