{"_id":"62b9f024a47ab844585a7081","slug":"congress-workers-demonstrated-demanding-withdrawal-of-agneepath-scheme-submitted-memorandum-mau-news-vns6609461107","type":"story","status":"publish","title_hn":"अग्निपथ योजना को वापस लेने की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया, सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अग्निपथ योजना को वापस लेने की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया, सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुहम्मदाबाद गोहना। सेना में भर्ती के लिए लाई गई योजना अग्निपथ को लेकर कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।
मुहम्मदाबाद गोहना विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन कर योजना को वापस लिए जाने की मांग करते हुए उप जिलाधिकारी को मांग पत्र सौंपा।
मुहम्मदाबाद गोहना विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र कुशवाहा की अध्यक्षता में जुलूस निकालकर अग्निपथ योजना का विरोध किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि अग्निपथ योजना से युवाओं का नुकसान होगा, यह देशहित में नहीं है। इससे नौजवानों और सेना के जवानों का मनोबल गिरेगा। इसका सीधा असर देश की बाहरी और आंतरिक सुरक्षा पर पड़ेगा। कांग्रेसी नेताओं का कहना है कि अग्निपथ योजना से देश में बेरोजगारी बढ़ेगी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि योजना लागू करने से पहले न तो विपक्षी पार्टियों या देश के रक्षा जानकार लोगों से विचार किया गया और न ही देश के नौजवानों और बेरोजगारों को विश्वास में लिया गया है। इसका परिणाम है कि पूरे देश में इसके खिलाफ आंदोलन चल रहा है। जुलूस के शक्ल में पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार राहुल गुप्ता और पुलिस क्षेत्राधिकारी नरेश कुमार को सौंपकर योजना को वापस लिए जाने की मांग किया। इस दौरान प्रमुख रुप से वीरेंद्र तिवारी, छोटेलाल, राजेंद्र तिवारी, पप्पू खान, इरफान अहमद, सत्य प्रकाश श्रीवास्तव, मुस्तकीम अहमद, ख्वाजा गुड्डू आदि सहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
घोसी: कांग्रेस जिलाध्यक्ष इंतखाब आलम एवं पूर्व विधायक नसीम अहमद के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने तहसील पर धरना प्रदर्शन किया। धरना स्थल पर कांग्रेस जनों को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक नसीम अहमद ने कहा कि आज केंद्र एवं प्रदेश की सरकारें जन विरोधी कार्य कर रही हैं। अग्निपथ योजना लागू करके युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा। कांग्रेस पार्टी इसका विरोध करती है। पूर्व विधायक नसीम खान ने कहा कि अग्निपथ योजना युवाओं के भविष्य की गारंटी नहीं देती। स्वामीनाथ राय संग इस मौके पर मंशा राजभर, मोशफ्फे जमाल, रमेशचंद पांडेय, रामकरन यादव, चंद्रभान यादव, आफताब आलम, दीपचंद पांडेय आदि उपस्थित रहे।