फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Congress trying to regain lost strength

खोई ताकत को फिर से पाने में जुटी कांग्रेस

Sun, 11 Sep 2016 11:36 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Sun, 11 Sep 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
Congress trying to regain lost strength
रैली में राहुल गांध्‍ाी
जनपद में विकास पुरुष कल्पनाथ राय के देहांत के बाद बैकफुट पर आई कांग्रेस में रविवार को एक बार राहुल गांधी के आगमन से चमक दिखी। किसान यात्रा लेकर निकले राहुल गांधी ने जिले में दलित भोज के साथ तीन स्थानों पर नुक्कड़ सभा की। इन सभाओं में उमड़ी भीड़, जाम हुई सड़कों ने यह साबित कर दिया कि यहां पर कांग्रेस की चमक फिर लौटेगी।
विज्ञापन



कल्पनाथ राय ने वर्ष 1988 में मऊ जिले का सृजन कराया। वह जमाना था, जब जिले में एक तरफा कांग्रेस से कल्पनाथ राय की चुनाव जीतते गए। कुल मिलाकर उस समय जिले में कांग्रेस का डंका बजा। लेकिन कल्पनाथ राय के देहावसान के बाद से जिले में कांग्रेस का वोट बैंक खिसकता चला गया। सुसुप्ता अवस्था में गई कांग्रेस को बीते विधानसभा और लोकसभा चुनाव में भी कोई विशेष सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन



लेकिन किसान यात्रा के जरिए रविवार को जिले की सीमा में जैसे ही राहुल गांधी का काफिला प्रवेश किया, कार्यकर्ता के साथ जनता का उत्साह देखते ही बन रहा था। मुहम्मदाबाद गोहना के सुतरही में पहले तो कार्यकर्ताओं ने अपने नेता का स्वागत कर उत्साहवर्धन किया। इसके बाद मुहम्मदाबाद गोहना में आयोजित नुक्कड़सभा में भारी भीड़ ने रही।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसीक्रम में एक दलित परिवार के यहां भोज के दौरान बड़ा गांव में पुलिस और सुरक्षा बल को भीड़ रोकने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। डोमनपुरा में पूर्व जिलाध्यक्ष राष्ट्रकुंवर सिंह के नेतृत्व में उमड़े जनसैलाब को देखकर यह कहा ही नहीं जा सकता था कि यहां पर नुक्कड़ सभा होने वाली है। कमोवेश यही हाल सलहाबाद मोड़, जिला अस्पताल, ताजोपुर स्थित अंबेडकर प्रतिमा पर देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed