फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Congress members arrived at the Kotwali police station to lodge an FIR against the UP Assembly Speaker.

Mau News: यूपी विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए कोतवाली पहुंचे कांग्रेसी

Tue, 25 Aug 2026 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Congress members arrived at the Kotwali police station to lodge an FIR against the UP Assembly Speaker.
नगर में हाथों में श्लोगन लिखे कागज लेकर विरोध प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता। स्रोत- स्वयं
मऊ। नगर के कैलाशपुरी मंदिर से शहर कोतवाली तक सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही शहर कोतवाली में लिखित शिकायत देकर उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की।
विज्ञापन

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव ने कहा कि राष्ट्रगान किसी राजनीतिक दल का विषय नहीं, बल्कि प्रत्येक भारतीय के गौरव का प्रतीक है।
विज्ञापन

संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति की जिम्मेदारी है कि वह इसकी गरिमा का सम्मान करे। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष का उन्नाव से वीडियो सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह बहुत निंदनीय है। वीडियो की निष्पक्ष जांच हो और कानून का उल्लंघन पाया जाता है तो दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रगान देश के सम्मान, गौरव और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। इस घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए ताकि वास्तविक तथ्य जनता के सामने आ सके। उन्होंने कहा कि संविधान और राष्ट्र के सम्मान के लिए लड़ाई जारी रहेगी।

विरोध प्रदर्शन में प्रमुख रूप से अमरेशचंद्र पांडेय, सुहैल नोमानी, उदय प्रताप राय, विष्णु कुशवाहा, मनोज गिहार, हफीजुर्रहमान, रवि खण्डेलवाल, शिवाजी कन्नौजिया, रमन पांडे, रफी अतरहर, रत्नेश राय, आफताब सिद्दीकी, फहद कादिर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed