{"_id":"5b33e1454f1c1bf26e8ba5d6","slug":"congress-leaders-protest-against-lathi-charge","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसजनों ने लाठीचार्ज का किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसजनों ने लाठीचार्ज का किया विरोध
mau
Updated Thu, 28 Jun 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
लाठीचार्ज के विरोध में बिलौझा चौक पर प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता।
- फोटो : mau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ में युवा कांग्रेस द्वारा 26 जून को भारत बचाओ कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेसियों ने जिला मुख्यालय, रतनपुरा ब्लाक के बिलौझा चौक, रामपुर बेलौली तथा करहा में विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार की कड़ी निंदा की और उसे बर्खास्त करने की मांग की।
जिला मुख्यालय पर पीसीसी सदस्य महेंद्र बहादुर सिंह के नेतृत्व में मिल रोड बकवल में कांग्रेस जनों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस विरोध प्रदर्शन में परदहा ब्लॉक के अध्यक्ष अरुण सिंह ,हरिकेश, संजय सहित दर्जनों कांग्रेस जन उपस्थित रहे। रतनपुरा ब्लाक के बिलौंझा चौक पर कांग्रेस सेवा दल के जिलाध्यक्ष ओम नारायण शर्मा के नेतृत्व में कांग्रसियों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान चौक पर कुछ देर तक वाहनों का आवागमन बंद हो गया।
यहां पर लाल प्यारे, संजय, रामकरन सहित सैकड़ों कांग्रेसी धरना प्रदर्शन में शामिल थे। फतेहपुर मंडाव ब्लॉक के रामपुर बेलौली में जिला महासचिव योगेंद्र सिंह कार्यवाहक ब्लॉक अध्यक्ष प्रद्युम्न यादव ,देवेंद्र यादव, नसीम सहित काफी कांग्रेसी शामिल रहे। कांग्रेसियों ने बेलौली चौक पर योगी सरकार की आलोचना करते हुए विरोध प्रदर्शन किए। मुहम्मदाबाद ब्लॉक के करहा में कार्यवाहक ब्लॉक अध्यक्ष रामाधार निराला और सुशील चौधरी सहित काफी कांग्रेसजनों ने लाठीचार्ज में घायल कांग्रेसियों को मुआवजा एवं दोषी पुलिसकर्मियों एवं पुलिस अधिकारियों को बर्खास्त करने के साथ ही सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष अवनीश कुमार सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार तानाशाही रवैया अपना रही है। अपनी नाकमी छुपाने के लिए हमलोगों पर जुल्म कर रही है। इस अवसर पर रविंद्र नाथ त्रिपाठी, ज्ञान प्रकाश सिंह, विशाल, हाशिम अंसारी ,मसूद, तैयब खान, नेयाज अहमद शाही सहित वरिष्ठ कांग्रेसी मौजूद रहे ।